उर्मिला मातोंडकर के पास 68 करोड़ रुपये की संपत्ति

By: Team Aapkisaheli | Posted: 09 Apr, 2019

उर्मिला मातोंडकर के पास 68 करोड़ रुपये की संपत्ति
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव में उत्तरी मुंबई से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मांतोडकर ने अपनी संपत्ति लगभग 68.28 करोड़ रुपये घोषित की है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है।

चुनाव आयोग में दाखिल उनके हलफनामे के अनुसार, 2013-14 में मातोंडकर की आय 1.27 करोड़ रुपये थी जो 2017-18 में दोगुने से भी ज्यादा 2.85 करोड़ रुपये हो गई।

उनकी चल संपत्ति 40,93,46,474 रुपये और अचल संपत्ति 27,34,81,000 रुपये है।

उनके पति एम.ए मीर की चल संपत्ति 32,35,752.53 रुपये और अचल संपत्ति 30,00,000 रुपये है, इस तरह उनकी कुल संपत्ति लगभग 62.35 लाख रुपये है।

मातोंडकर ने इसके अलावा 32 लाख रुपये का ऋण भी ले रखा है।

उनकी संपत्तियों में बैंक में जमा, नकदी, गाडिय़ां और जमीन तथा संपत्ति में निवेशों को जोड़ा गया है।

मुंबई की छह लोकसभा सीटों पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होंगे।
(आईएएनएस)

घरेलू उपाय से रखें पेट साफ

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0