सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार, अमेरिका के महंगाई डेटा का इंतजार

By: Team Aapkisaheli | Posted: 10 , 2026

सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार, अमेरिका के महंगाई डेटा का इंतजार


बिजनेस डेस्क। मुंबई 

सोने और चांदी में गुरुवार को मिलाजुला कारोबार हो रहा है, यह दिखाता है कि निवेशक दोनों कीमती धातुओं पर फैसला लेने से पहले अमेरिका के महंगाई के डेटा का इंतजार कर रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,53,763 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले मामूली कमजोरी के साथ 1,53,581 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। 

फिलहाल यह 247 रुपए या 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,54,010 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोना ने 1,53,581 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,54,450 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है। वहीं, चांदी में कमजोरी देखी जा रही है। चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,44,213 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,43,292 रुपए प्रति किलो पर खुला। फिलहाल यह 523 रुपए या 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,43,690 रुपए प्रति किलो पर था। 

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,42,726 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,44,300 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.17 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 4,467 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 68.2 डॉलर प्रति औंस पर थी। यह दर्शाता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दोनों कीमती धातुओं में सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है। 

जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी के सीमित दायरे में कारोबार करने की वजह अमेरिका में आने वाले महंगाई के डेटा को लेकर निवेशकों का सतर्क रहना है, जो कि 11 सितंबर को जारी किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर महंगाई उम्मीद से अधिक आती है तो सोने में दबाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि इससे अगले हफ्ते होने वाले फेड बैठक में ब्याज दर बढ़ोतरी की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। -आईएएनएस

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...

Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0