सितम्बर के आखिरी तक माँ बन सकती हैं दीपका, मुम्बई में ही बच्चे को देंगी जन्म

By: Team Aapkisaheli | Posted: 31 , 2024

सितम्बर के आखिरी तक माँ बन सकती हैं दीपका, मुम्बई में ही बच्चे को देंगी जन्म
दीपिका पादुकोण सितंबर के आखिरी दिनों में अपनी पहली संतान को जन्म देने वाली हैं। दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह ने फरवरी में इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रेग्नेंसी की जानकारी देते हुए बच्चे का बर्थ मंथ बताया था। इसके अनुसार दीपिका सितंबर में मां बन जाएंगी। अब वह तारीख भी सामने आ गई है, जिस दिन उनके बच्चे को जन्म देने की संभावना जताई जा रही है।


न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका 28 सितंबर को दक्षिणी मुंबई के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। इससे पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि दीपिका अनुष्का शर्मा की तरह लंदन में अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं। गौरतलब है कि बीते फरवरी माह में अनुष्का ने बेटे अकाय का स्वागत किया था। उन्होंने लंदन में बच्चे को जन्म दिया था। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि दीपिका मां बनने के तुरंत बाद काम पर नहीं लौटेंगी। वह कुछ महीने तक अपना पूरा समय बच्चे को देंगी।

उन्होंने फिल्मकारों को आगामी वर्ष के मार्च माह तक काम न करने के बारे में कह रखा है। इसके बाद वे फिल्मों में काम शुरू करेंगी। उन्होंने प्रेग्नेसी के शुरूआती दिनों में रोहित शेट्‌टी की सिंघम अगेन के कुछ उनके बचे हुए दृश्यों को पूरा किया था। वह अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही हैं। उनके रणवीर और परिवार के साथ इस दौरान के कई वीडियो वायरल हुए हैं। दीपिका और रणवीर बच्चे के जन्म के बाद एक नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद

पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0