बेकिंग के जरिए पशुओं के लिए फंड जुटाएंगी आलिया

By: Team Aapkisaheli | Posted: 20 , 2019

बेकिंग के जरिए पशुओं के लिए फंड जुटाएंगी आलिया
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर के ऑनलाइन फंडरेजिंग प्लेफॉर्म के जरिए एक पशु कल्याण संगठन के लिए धन जुटाएंगी।

फैनकाइंड कैम्पेन के हिस्से के रूप में, एक प्रशंसक को भारतीय पेस्ट्री शेफ पूजा ढींगरा के मार्गदर्शन में अभिनेत्री के साथ केक बेक का मौका मिलेगा। प्रशंसकों को न्यूनतम राशि 300 रुपये या इसका दोगुना देना होगा और कैम्पेन के अंत में उसे ‘उड़ता पंजाब’ की अभिनेत्री के साथ केक बेक करने का मौका मिलेगा।  

आलिया ने एक बयान में कहा, ‘‘पशुओं का कल्याण एक ऐसा नेक काम है जिस पर मैं वास्तव में विश्वास करती हूं और इस अनूठे अनुभव के जरिए जुटाया गया फंड वल्र्ड फॉर ऑल को सपोर्ट करेगी, जो मुंबई में स्थित एक धर्मार्थ संगठन है जो सडक़ों पर रहने वाले बिल्लियों और कुत्तों के लिए बेहतर और सुरक्षित परिवेश बनाने की दिशा में काम करता है।’’

प्रभावी रूप से, दान का 70 प्रतिशत ‘वल्र्ड फॉर ऑल’ में जाएगा। एक एनजीओ, जिसके साथ आलिया जुड़ी हुई हैं। मुंबई स्थित इस पशु कल्याण संगठन ने आवारा पशुओं को गोद लेने के मॉडल में क्रांति ला दी है।
 
वहीं, अंशुला ने कहा कि एक पशु प्रेमी होने के नाते पशु कल्याण का काम उनके दिल के करीब है और आलिया के जुडऩे से वह बेहद खुश हैं।
(आईएएनएस)

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0