अफगानिस्तान में दो बम ब्लास्ट में 3 की मौत, 13 घायल

By: Team Aapkisaheli | Posted: 27 Jan, 2021

अफगानिस्तान में दो बम ब्लास्ट में 3 की मौत, 13 घायल
काबुल। अफगानिस्तान में दो अलग-अलग बम विस्फोटों में तीन लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी। राजधानी शहर काबुल में बुधवार सुबह हुए एक आइईडी ब्लास्ट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। काबुल के पुलिस प्रवक्ता फरदौस फरामाज ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को ये जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आइईडी रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया गया। काबुल पुलिस की एक आपराधिक जांच विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

उधर दक्षिण अफगानिस्तान में स्थित उरुजगन प्रांत में, इसी तरह की एक घटना में मंगलवार रात को दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।

प्रांत के गवर्नर मोहम्मद उमर शिर्ज़ाद ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि प्रांतीय राजधानी तिरिन कोट के पुलिस जिला 1 में हुए विस्फोट में पुलिस पिकअप वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया। घायलों को इलाज के लिए तिरिन कोट में ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किसी भी समूह ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।  (आईएएनएस)

Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...

गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0