1 of 1 parts

तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामला – शीजान खान के सपोर्ट में उर्फी जावेद ने किया पोस्ट

By: Team Aapkisaheli | Posted: 29 Dec, 2022

तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामला – शीजान खान के सपोर्ट में उर्फी जावेद ने किया पोस्ट
24 दिसंबर को टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने अपनी ही सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या करली। जिसके बाद से ही उनके एक्स बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर शीजान खान को उनकी मौत का जिम्मेदार बताया जा रहा है। तुनिषा शर्मा की माँ ने भी अपनी बेटी की आत्महत्या के पीछे शीजान का ही हाथ होने के आरोप लगाया है।  इसलिए पुलिस उन्हें कस्टडी में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। इस पूरे मामले में आज एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने इन्स्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी राय रखी है, जहां वो शीजान खान को सपोर्ट करती नजर आई। 
उर्फी ने अपने पोस्ट पर ये लिखा -  उर्फी ने तुनिषा शर्मा केस पर अपना रिएक्शन देते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिख कर उसे स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा हैं- हां, शीजान गलत हो सकता है, शायद उसने तुनिषा को धोखा दिया हो, लेकिन उसकी मौत के लिए हम शीजान को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता तो आप उसे जबरदस्ती अपने साथ रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। गर्ल्स कोई भी नहीं, मैं फिर से कहती हूं कि कोई भी इस लायक नहीं होता कि आप उसके लिए अपनी जान दे दो। उन लोगों के बारे में सोचो जो आपको प्यार करते हैं और खुद से थोड़ा और प्यार करने की कोशिश करें। सुसाइड के बाद भी दर्द खत्म नहीं होता है, जिन्हें आप पीछे छोड़कर चले जाते हो वे सबसे ज्यादा दर्द झेलते हैं।

बता दें कि तुनिषा की मौत के लगभग तीन दिन बाद 27 दिसंबर को उसका अंतिम संस्कार हुआ था। तुनिषा के अंतिम संस्कार पर उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था और बाद में वो बेहोश हो गई थीं। ऐक्ट्रेस के अंतिम संस्कार पर शीजान की दोनों बहने और मां के साथ टीवी इंडस्ट्री के उनके और भी साथी कलाकार नजर आए थे।

#काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय


Uorfi javed, urfi ajved tunisha sharma, urfi javed, urfi javed tunisha suicide, tunisha sharma, tunisha sharma suicide, tunisha sharma actor, sheezan khan,

Mixed Bag

  • नारियल के छिलके से तुरंत चमक जाएगी गर्दन, इस तरह करें साफनारियल के छिलके से तुरंत चमक जाएगी गर्दन, इस तरह करें साफ
    कई बार चेहरे की तुलना में गर्दन का रंग थोड़ा काला या मैला नजर आने लगता है, जिससे पूरा लुक प्रभावित हो सकता है। धूल, पसीना......
  • Fashion Funda : हीटवेव पर भारी पड़ा फैशन इस गर्मी कपड़ों में आया स्मार्ट कूलिंग रिवोल्यूशनFashion Funda : हीटवेव पर भारी पड़ा फैशन इस गर्मी कपड़ों में आया स्मार्ट कूलिंग रिवोल्यूशन
    ​फैशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल लोग डार्क कलर्स को पूरी तरह बाय-बाय कह चुके हैं। पाउडर ब्लू मिंट ग्रीन और सॉफ्ट लेमन जैसे कलर्स ने बाज़ार पर कब्ज़ा कर लिया है। न्यूज़ यह भी है कि इस बार लोग सिंथेटिक कपड़ों को छोड़कर वापस खादीऔर प्योर लिनेन की ओर लौट रहे हैं जिसे रिवर्स फैशन ट्रेंड कहा जा रहा है। डॉक्टरों ने भी चेतावनी दी है कि गलत कपड़ों का चुनाव न केवल स्किन एलर्जी बल्कि हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ा सकता है।...
  • Fashion Fever: नोज़ पिन देगी आपको सादगी में स्टेटमेंट लुकFashion Fever: नोज़ पिन देगी आपको सादगी में स्टेटमेंट लुक
    ​पहले एक समय था जब नाक छिदवाना केवल शादी या परंपरा से जोड़कर देखा जाता था लेकिन अब यह कूल और इंडिपेंडेंट लुक का हिस्सा है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस जाने वाली प्रोफेशनल महिलाओं तक हर कोई नोज़ पिन को अपने लुक का हिस्सा बना रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह चेहरे के फीचर्स को उभारती है। एक छोटी सी चमकती हुई नोज़ पिन पूरे चेहरे की रौनक बदल देती है।...
  • अंदर से कड़वा नहीं निकलेगा खीरा, इस तरह करें पहचानअंदर से कड़वा नहीं निकलेगा खीरा, इस तरह करें पहचान
    गर्मियों के मौसम में खीरा खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर को......

Ifairer