1 of 1 parts

सेहत से भरे साबूदाना लड्डू

By: Team Aapkisaheli | Posted: 02 Apr, 2016

सेहत से भरे साबूदाना लड्डू
हेल्थ व स्वाद का ध्यान रखते हुए हम आज आपके लिए लाये हैं। साबूदाना से बने लड्डू, जो बहुत ही टेस्टी है।
सामग्री-
1 कप साबूदाना
1/2 कप सूखा नारियल
1/2 कप चीनी पाउडर
8 बडे चम्मच घी 10-12 काजू कटे हुए
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1/4 छोटा चम्मच जायफल कद्दूकस किया हुआ।
    
बनाने की विधि-साबूदाने को कडाही में डालकर कम आंच पर सफेद होने तक भूनें। फिर इसे ठंडा होने पर ग्राइंड कर पाउडर बना लें। अब नारियल को धीमी आंच पर हल्का भूरा भून लें और लगातार चलते रहें। अब एक बडे बाउल में साबूदाना पाउडर और भुने नारियल को मिला लें। एक कडाही में घी गरम करें और काजुओं को भूरा होने तक तलें। अब चीनी, जायफल, इलायची पाउउर को इतना मिलाएं, जिससे चीनी घुल जाए, अब इस मिश्रण को सूखी सामग्री पर सावधानी से डालें। जब यह हल्की गरम हो, तो हथेली से लड्डू के आकार बनाएं। फिर सभी लड्डुओं को एक एयरटाइट डिब्बे में रख दें।
Sabudana Laddu recipe, Sabudana Laddu, recipe for Sabudana Laddu, Sabudana kheer recipe in hindi, Sabudana delicious recipe, sweet Sabudana laddu recipe in hindi , how to make Sabudana laddu in hindi

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0