1 of 1 parts

भारत में लॉन्च हुआ पोको एक्स2, कीमत 15,999

By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 Feb, 2020

भारत में लॉन्च हुआ पोको एक्स2, कीमत 15,999
नई दिल्ली। चीनी हैंडसेट निर्माता शाओमी के स्वतंत्र ब्रांड पोको ने मंगलवार को भारत में अपना 6जीबी प्लस 64जीबी कॉन्फिगरेशन वाला एक्स2 स्मार्टफोन 15,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च कर दिया। फोन दो अन्य स्टोरेज कॉन्फिगरेशन क्रमश: 16,999 और 19,999 में भी उपलब्ध है। दो साल पहले 2018 में लॉन्च हुए पोको एफ1 के बाद यह कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन है।
पोको इंडिया के जनरल मैनेजर सी मनमोहन ने पत्रकारों से कहा, रियर पर चार सेंसर हैं। यदि आपको पोको एफ 1 पसंद आया था, तो मुझे पूरा यकीन है कि आपको यह बेहद पसंद आएगा।

उन्होंने आगे कहा, पोको एक्स2 में 120 हट्र्ज रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 27वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट है।

डिवाइस एक फिंगरप्रिंट स्कैनर को भी सपोर्ट करता है। यह एंड्रॉइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) और 4,500 एमएएच बैटरी के साथ आता है।
(आईएएनएस)

#उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...


poco x2,india,rs 15,999,xiaomi,gadget news,latest gadgets updates,latest gadgets news in hindi,latest gadgets reviews in hindi

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0