1 of 1 parts

लोग समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता चाहते हैं : अध्ययन

By: Team Aapkisaheli | Posted: 10 Jun, 2019

लोग समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता चाहते हैं : अध्ययन
नई दिल्ली। देश में समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से हटाए जाने के बाद लोगों का मानना है कि देश में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने का समय आ गया है।
एक अध्ययन में यह जिक्र किया गया है।

डेटिंग एप ओकेकुपिड के उपयोगकर्ताओं से जुटाए गए आकड़ों के अनुसार, ओकेकुपिड समुदाय के 55 फीसदी पुरुषों व 82 फीसदी महिलाओं का मानना है कि यह अगला कदम लेने का समय है और देश में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने का समय है।

इसके अलावा 36 फीसदी पुरुषों व 15 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वे निश्चित नहीं हैं। उत्तरदाताओं के कुछ फीसदी ने इसे नहीं कहा।

एक बयान में कहा गया है कि ओकेकुपिड के भारत में 10 लाख से ज्यादा उपयोगकर्ता हैं। यह आंकड़ा एप पर प्रश्न के जरिए जुटाया गया है। इसमें नए व मौजूदा उपयोगकर्ताओं ने अपने संभावित भागीदारों को लेकर जवाब दिया है। यह आंकड़ा औसतन दो लाख से ज्यादा उत्तरदाताओं से एकत्र किया गया है।

अध्ययन के अनुसार, 68 फीसदी पुरुषों और 90 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वे एलजीबीटीक्यू समुदाय की बहुत परवाह करते हैं।

(आईएएनएस)

#सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!


People,gay marriage, legal, India,Study

Mixed Bag

News

पाकिस्तान में बाल विवाह को लेकर बढ़ती चिंता, किशोरियों से छीना जा रहा बचपन
पाकिस्तान में बाल विवाह को लेकर बढ़ती चिंता, किशोरियों से छीना जा रहा बचपन

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0