1 of 1 parts

महिलाओं का हौसला बढ़ाते नजर आईं आलिया

By: Team Aapkisaheli | Posted: 20 Sep, 2019

महिलाओं का हौसला बढ़ाते नजर आईं आलिया
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट उन महिलाओं के जज्बे को सलाम करती हैं जो समाज में तमाम मुश्किलों के बावजूद अपनी ही तरह दूसरों को भी प्रेरित करती हैं। महिलाओं की इस हौसला अफजाई के साथ आलिया पशुओं के अधिकारों को भी सपोर्ट करते नजर आईं।
फैशन पोर्टल स्टाइलक्रैकर के बाद आलिया ने हाल ही में शी फ्री शी फ्लाय नामक एक कैम्पेन की शुरुआत की है जो 21वीं शताब्दी की उन महिलाओं पर आधारित है जो सशक्त और प्रेरणादायक हैं।

26 वर्षीय इस अभिनेत्री ने आईएएनएस लाइफ को बताया, आज भी महिलाओं का एक बड़ा वर्ग फ्री स्पिरिट का तात्पर्य लग्जरी से समझती हैं। कुछ महिलाएं, तमाम सामाजिक बेड़ियों के रहते हुए भी इतना कुछ करने में समर्थ रहती हैं जो शायद कई ऐसे लोग नहीं कर सकते हैं जिन्हें सारी सुविधाएं मिलती हैं।

इनसे साथ ही आलिया जानवरों के प्रति भी अपने प्यार के लिए जानी जाती हैं। वह पेटा (जानवरों के अधिकारों की सुरक्षा करने वाली एक संस्था) के लिए एक अभियान में भी शामिल हुई थीं जिसमें बेघर जानवरों के लिए उन्होंने जागरूकता का प्रसार किया था और हाल ही में आलिया ने एक कैम्पेन का भी ऐलान किया है जो एक पशु कल्याण संस्था के लिए पैसे इकट्ठा करेगी।

आलिया का मानना है कि ईश्वर की बनाई हुई यह दुनिया उतनी ही उनकी (जानवरों) भी है जितनी कि हमारी है। (आईएएनएस)

#उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...


Alia Bhatt , encouraging women

Mixed Bag

News

गुल्लक 5 में अनंत वी. जोशी की एंट्री, अन्नू मिश्रा के किरदार में आएंगे नजर
गुल्लक 5 में अनंत वी. जोशी की एंट्री, अन्नू मिश्रा के किरदार में आएंगे नजर

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0