5 of 5 parts

होमवर्क बच्चे का काम है आपका नहीं

By: Team Aapkisaheli | Posted: 13 Sep, 2013

होमवर्क बच्चे का काम है आपका नहीं
होमवर्क बच्चे का काम है आपका नहीं
बच्चे से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं न रखें
कई बच्चे खुद ही पढाई करने बैठ जाते हैं, परंतु कई बार उन्हें आपकी मदद की जरूरत भी होती है। उन्हें पढाएं। यदि आप उन्हें पढा नहीं पाती और बच्चे को समझ में नही आ रहा है, तो उसे डांटें नही, बल्कि उसको वह डिफिकल्टी नोट करवाएं और ट्यूशन टीचर से पूछने के लिए कहें। दूसरे दिन ध्यान से देंखें कि बच्चे ने पूछा है या नहीं। कई बार बच्चे संकोच या डर से अपनी डिफिकल्टी पूछ नहीं पाते। ऎसी स्थिति में आप स्वयं टीचर से मिलकर बच्चे की डिफिकल्टी सॉल्व करें। सब कुछ बच्चे पर न छोडें। यह भी आशा न करें कि बच्चे हर बार टेस्ट में अच्छे नंबर ही लाएंगे। नंबर न आने पर उन्हें डांटे नहीं, न ही किसी अन्य बच्चे से उसकी तुलना करें, बल्कि उसका उत्साह बढाएं अन्यथा उनके अंदर हीनभावना घर कर जाएगी और वे पढाई से जी चुराएंगे अच्छा परफार्म करने पर उनकी तारीफ करना न भूलें।
होमवर्क बच्चे का काम है आपका नहीं	 Previous
child homework

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer