1 of 1 parts

व्हाट्सएप बना रहा डेस्कटॉप वर्जन, बिना फोन करेगा काम

By: Team Aapkisaheli | Posted: 27 July, 2019

व्हाट्सएप बना रहा डेस्कटॉप वर्जन, बिना फोन करेगा काम
सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप अपने एप के डेस्कटॉप वर्जन पे काम कर रही है, ताकि अपने मोबाइल को इंटरनेट से कनेक्ट करे बिना यूजर्स मैसेजिंग एप का इस्तेमाल अपने पीसी पर कर सकें।
एप के वेब वर्जन को 2015 में व्हाट्सएप ने लॉन्च किया था। इसके जरिए कंप्यूटर पर चैट को मॉनिटर किया जा सकता है, लेकिन इसके इस्तेमाल के लिए यूजर्स को पहले अपने फोन को इंटरनेट के माध्यम से जोडऩा पड़ता है।

विश्वसनीय व्हाट्सएप लीकर अकाउंट डब्ल्यूएबीटाइंफो ने शुक्रवार को ट्वीट में जानकारी दी कि कंपनी एक यूनिवर्सल विंडोज प्लेटफॉर्म (यूडब्ल्यूपी) ऐप विकसित कर सकती है। साथ ही कंपनी एक नए मल्टी-प्लेटफॉर्म सिस्टम पर भी काम कर रही है, जो आपके फोन के बंद होने पर भी काम करेगा।

खबरों के मुताबिक, इसके अलावा व्हाट्सएप मल्टीप्लेटफॉर्म सिस्टम पर भी काम कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स एक ही वक्त में कई डिवाइस के माध्यम से अपनी चैट और प्रोफाइल में ऐक्सेस कर सकेंगे।

(आईएएनएस)

#सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!


WhatsApp , desktop version, works without phone

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer