माता-पिता और टीनएजर्स के बीच रिश्ते बेहतर बनाने के उपाय
By: Team Aapkisaheli | Posted: 20 Aug, 2026
आजकल टीनएज में कदम रखते ही बच्चों और माता-पिता के बीच अक्सर विवाद देखने को मिलते हैं। पढ़ाई, फोन का इस्तेमाल दोस्तों के साथ समय बिताने और पर्सनल स्पेस जैसी बातों को लेकर दोनों पक्षों के विचार अलग हो जाते हैं। एक तरफ जहां बच्चे अधिक स्वतंत्रता चाहते हैं वहीं माता-पिता उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। इस स्थिति में थोड़े से समझदारी भरे बदलावों से रिश्तों को काफी मजबूत बनाया जा सकता है।
आपसी बातचीत को सामान्य रखें
माता-पिता से केवल गंभीर मुद्दों पर ही बात करना जरूरी नहीं है। अपने दिनभर के अनुभव, स्कूल की बातें या अपनी पसंद के विषयों पर उनसे खुलकर चर्चा करें। इससे आपके बीच संवाद बना रहेगा और किसी बड़ी समस्या के समय उनसे बात करना आसान हो जाएगा।पर्सनल स्पेस की जानकारी दें
उम्र के इस पड़ाव में अकेले समय बिताने की इच्छा होना स्वाभाविक है। हालांकि, बिना बताए अचानक दूरी बनाने से माता-पिता चिंतित हो सकते हैं। अगर आपको अकेले रहना है तो उन्हें शांत मन से यह बात समझाएं ताकि उन्हें आपकी जरूरत समझ आए।
सामने वाले का नजरिया समझें
माता-पिता के किसी फैसले से असहमत होने पर तुरंत बहस करने से बचें। यह समझने का प्रयास करें कि वे ऐसा क्यों कह रहे हैं। उनकी चिंता का कारण जानने से आधी गलतफहमियां दूर हो जाती हैं।
सही समय पर बात करें
किसी संवेदनशील या जरूरी विषय पर बात करने के लिए सही समय चुनना बहुत आवश्यक है। जब मन अशांत हो या घर में तनाव का माहौल हो तब ऐसी बातें करने से बचें। शांत माहौल में की गई बात का असर सकारात्मक होता है।
अपनी भूल स्वीकार करें
अपनी गलतियों को छिपाने से समस्याएं और बढ़ सकती हैं। यदि आपसे कोई भूल हुई है, तो उसे सच्चाई से स्वीकार करें। आपकी ईमानदारी से माता-पिता का भरोसा आप पर बढ़ेगा और रिश्ता मजबूत होगा।
हेमलता शर्मा जयपुर
#क्या सचमुच लगती है नजर !