1 of 1 parts

पाना है पैरों में होने वाली ऐंठन से निजात तो करें ये उपाय

By: Team Aapkisaheli | Posted: 02 Jan, 2020

पाना है पैरों में होने वाली ऐंठन से निजात तो करें ये उपाय
कमजोरी की वजह से अक्सर महिलाओं को रात के समय पैरों या फिर टांगों में ऐंठन पड़ने की समस्या हो जाती है। वैसे तो इसका कोई खास कारण नहीं है लेकिन शारीरिक कमजोरी, उठने-बैठने का गलत तरीका और बैलेंस डाइट की अनदेखी इसकी वजहें हो सकती है। कई बार को टांगों में होने वाली इस ऐंठन से थोडी देर में आराम मिल जाता है लेकिन लगातार इस तरह की समस्या बनी रहे तो आगे चलकर दिक्कत हो सकती है। इससे बचने के लिए दवाइयां खाने से बेहतर है कि घरेलू तरीकों को अपनाया जाए।
गर्म दूध का सेवन - हर रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध का सेवन करें। इसे बेस्ट सुपरफूड्स में से एक माना गया है। इसके सेवन से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इससे ऐंठन की समस्या से निजात मिलती है।

रोजाना खाएं केला - केले में मौजूद कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए लाभकारी है। इसमें बहुत से पोषक तत्व शरीरिक कमजोरी को दूर करने में मददगार है। ऐंठन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हर रोज केले का सेवन करें।

सरसों के तेल की मसाज- सरसों के तेल में एसिटीक एसिड किसी भी तरह की दर्द से राहत पाने में मददगार है। इससे कोई साइड इफैक्ट भी नहीं होता। इस तेल को गुनगुना करके इससे पैरों की मसाज करें।

#उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...


home remedies, relieve, spasms, legs,milk, banana, mustard oil

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0