1 of 1 parts

फ्लॉलेस बेस के लिए फाउंडेशन लगाने का सही तरीका 4 आसान स्टेप्स में

By: Team Aapkisaheli | Posted: 19 Jun, 2026

फ्लॉलेस बेस के लिए फाउंडेशन लगाने का सही तरीका 4 आसान स्टेप्स में
​फाउंडेशन लगाना वैसे तो बहुत आसान है लेकिन अगर इसे सही तरीके से न लगाया जाए तो चेहरा केकी और पैची दिखने लगता है। अक्सर लोग जल्दबाजी में कुछ छोटी गलतियां कर बैठते हैं जिससे पूरा मेकअप खराब हो जाता है। अगर आप भी एक स्मूद और ग्लोइंग स्किन टोन चाहती हैं तो इन चार आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं।
​पहला स्टेप त्वचा को अच्छी तरह साफ और मॉइशचराइज करें
​मेकअप की शुरुआत हमेशा एक साफ चेहरे से करनी चाहिए।अपने चेहरे को किसी अच्छे फेसवॉश से धोएं ताकि गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।इसके बाद चेहरे पर अपनी स्किन टाइप के अनुसार एक बढ़िया मॉइशचराइज़र लगाएं। मॉइशचराइज़र लगाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और फाउंडेशन चेहरे पर आसानी से ब्लेंड होता है।

​दूसरा स्टेप प्राइमर लगाना कभी न भूले
मॉइशचराइज़र लगाने के ठीक बाद चेहरे पर प्राइमर का इस्तेमाल करें।प्राइमर आपके चेहरे के खुले रोमछिद्रों को भरता है और एक स्मूद बेस तैयार करता है।​यह आपके मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में भी मदद करता है। इसे खासकर अपने टी ज़ोन यानी माथे नाक और ठोड़ी पर अच्छी तरह लगाएं।

​तीसरा स्टेप डॉट करके फाउंडेशन लगाएं और ब्लेंड करें
​अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ फाउंडेशन चुनें और उसे सीधे चेहरे पर थोपें नहीं।​फाउंडेशन की कुछ बूंदें लेकर पूरे चेहरे और गर्दन पर छोटे-छोटे डॉट्स के रूप में लगाएं।​अब एक गीले ब्यूटी ब्लेंडर या फाउंडेशन ब्रश की मदद से इसे हल्के हाथों से डैब करते हुए ब्लेंड ककरें ध्यान रखें कि फाउंडेशन को चेहरे पर रगड़ना नहीं है बल्कि थपथपाते हुए त्वचा में सेट करना है।

​चौथा स्टेप लूज पाउडर से मेकअप को सेट करें
​फाउंडेशन ब्लेंड करने के बाद उसे अपनी जगह पर लॉक करना बहुत जरूरी होता है।​इसके लिए किसी अच्छे ट्रांसलूसेंट पाउडर या लूज पाउडर का इस्तेमाल करें।ब्रश की मदद से थोड़ा सा पाउडर लेकर आंखों के नीचे और ऑयली एरिया पर हल्का सा लगा।​ ऐसा करने से चेहरे पर क्रीज नहीं पड़ती और आपका मेकअप दिनभर फ्लॉलेस नजर आता है।
हेमलता शर्मा जयपुर

#पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...


The right way to apply foundation for a flawless base in 4 easy steps, foundation , flawless base

Mixed Bag

News

दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग
दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग

Ifairer