1 of 1 parts

लाजवाब स्वाद में टोफू मटर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 06 Dec, 2012

लाजवाब स्वाद में टोफू मटर
टोफू देखने में बिल्कुल पनीर की ही तरह होता है लेकिन स्वाद में थोडा अलग होता है। आप इससे कटलेट, सब्जी या फिर पुलाव में डाल कर खा सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। आज हम आपको टोफू मटर की सब्जी बनाना सिखा रहे हैं। यह सब्जी बिल्कुल पनीर की सब्जी की ही तरह बनाई जाती है पर फर्क केवल इतना होता है कि इसमें पनीर नहीं टोफू प्रयोग किया जाता है। तो आइये दोस्तों, देखते हैं टोफू मटर को बनाने की विधि को।
सामग्री
टोफू 250 ग्राम छोटे टुकडो में कटे हुए
मटर 1 कप टमाटर 2
हरी मिर्च 2
अदरक 1 इंच
मलाई 1/2 कटोरी
तेल 3-4 चम्मच
जीरा 1/2 चम्मच
हल्दी 1/2 छोटा चम्मच
धनियां पाउडर एक छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
गरम मसाला 1/4 चम्मच से कम
नमक स्वादानुसार
हरा धनियां 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

बनाने की विधि- सबसे पहले मिक्सी में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को पीस लीजिये, उसके बाद दुबारा उसमें मलाई मिला कर पीसिये। अब एक पैन में तेल डाल कर चौकोर कटे हुए टोफू के टुकडो को भूरा होने तक तल लीजिये और प्लेट में निकाल कर रख लीजिये।

अब पैन के बचे गरम तेल में जीरा डालिये। उसके थोडी देर बाद हल्दी, धनियां पाउडर, मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से 3-4 बार चलाकर भूनिये, फिर आपने जो मसाला पीस कर तैयार किया है उसे डालिनये और जब तक कि मसाला तेल ना छोड दे तब तक उसे भूनिये।

अब मसाले में मटर, नमक और पानी डालें। जब उबाल आने लगे तब उसमें टोफू के टुकडे डालिये और फिर उबालिये। आपकी टोफू मटर सब्जी खाने के लिये बिल्कुल तैयार है। सब्जी के ऊपर से कटी हुई हरी धनिया छिडकिये और रोटी या चावल के साथ सर्व कीजिये।

Most Popular

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer