1 of 1 parts

मूंग दाल और केसर का टेस्टी हलवा

By: Team Aapkisaheli | Posted: 31 Aug, 2013

मूंग दाल और केसर का टेस्टी हलवा
मूंग दाल और केसर का हलवा एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय मिठाई है इसे अधिकतर सर्दियों में बनाया जाता है। सर्दियों की शाम के खाने के बाद गरमागरम मूंग दाल के हलवे का मजा एकदम अलग हो जाता है। अगर आपका इस मौसम में खाने का मन है तो आप इसे बना सकते हैं।


सामग्री-

1 किलो मंगू दाल 1 किलो चीनी
1 किलो देसी घी
1/2 किलो खोया
थो़डे से केसर के धागे दूध में भिगोए हुए
1 बडा चम्मच सूजी
1 लीटर गुनगुना पानी
6-7 छोटी इलायची पाउडर हुई
10-12 बादाम की हवाइयां या मगज
चांदी के वरक।

विधि-

दाल को पानी में 2 घंटे तक भिगो दें । पानी से निकाल कर उसे मिक्सी में पीस लें। पिसी दाल और आधा किलो घी मिला कर कडाही में रखें। आंच पर चढाएं व लगातर चलाती रहें। सूजी मिलाएं। जब दाल का मिश्रण गाढा होने लगे तब बाकी बचा घी भी मिलाएं। खूब भूनें। इसमें खोया मिलाएं। चीनी, केसर, पानी डाल कर अच्छी तरह चलाएं और पानी सूखने तक भूनें। आंच से अतार कर मगज, काजू या बादाम की हवाइंयां बुरकें और चांदी के वरक से सजा कर गरम परोसें।
mung dal and kesar halwa

Mixed Bag

News

मारुति सुजुकी ने एआई और ऑपरेशनल दक्षता बढ़ाने के लिए अपने साथ पांच स्टार्टअप्स को जोड़ा
मारुति सुजुकी ने एआई और ऑपरेशनल दक्षता बढ़ाने के लिए अपने साथ पांच स्टार्टअप्स को जोड़ा

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0