1 of 1 parts

तापसी को नेलपॉलिश लगाना है नापसंद

By: Team Aapkisaheli | Posted: 29 Mar, 2020

तापसी को नेलपॉलिश लगाना है नापसंद
मुंबई। कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के चलते देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के बीच अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी पुरानी तस्वीरों को देखकर समय बिता रही हैं। शनिवार को अभिनेत्री ने अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा कीं, जिसमें वह साड़ी पहनी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ तापसी ने अपनी पसंदीदा जेवरातों और नेलपॉलिश को लेकर अपनी नापसंदगी का भी खुलासा किया।
तापसी ने कहा, यह करियर के शुरूआती दिनों में मेरे शामिल हुए किसी एक समारोह की तस्वीर है। इसमें मेरे मेकअप, हेयर स्टाइल और साड़ी पहनने की कुशलता को परखा गया। इसमें मैं पास भी हुई थी। बीतें सालों में कई सारी चीजें बदली हैं, लेकिन साड़ी मुझे आज भी बहुत पसंद है। बालों में फूल लगाना मेरी पसंदीदा एक्सेसरीज है और मुझे आज भी नेलपॉलिश लगाना पसंद नहीं है, इसलिए जिन तस्वीरों में मैं अपने नाखूनों को दिखाना नहीं चाहती, उनमें इन्हें छिपाने में मैं माहिर हूं।

फिल्मों की बात करें, तो तापसी के पास अभी कई सारी परियोजनाएं हैं। थप्पड़ में बेहतरीन अभिनय करने के बाद तापसी आने वाले समय में हसीन दिलरूबा, रश्मि रॉकेट और शाबाश मिठू में नजर आएंगी। (आईएएनएस)

#अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...


taapsee pannu doesn like putting nailpaint,

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer