1 of 1 parts

स्पाइसी स्वाद में मोमोज

By: Team Aapkisaheli | Posted: 25 Mar, 2016

स्पाइसी स्वाद में मोमोज
मोमोज मजेदार होने के साथ-साथ विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट के लिए अच्छा स्त्रोत है और तलने के बजाय मोमोज स्टीम किया जाता है, इसलिए यह कम कैलोरी पकवान है और यह सेहत के लिए बेस्ट हैं।
सामग्री-
2 कप मैदा
 बेकिंग पाउडर चुटकी भर
2 कप बंदगोभी बारीक कटी
3 बडे चम्मच न्यूट्रीला चूरा
1 कप कद्दूकस किया पनीर
1/2 छोटा चम्मच अजीनामोटो
1/2 छोटा चम्मच कालीमिर्च पिसी
1 बडा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
नमक स्वादानुसार।

चटनी के लिए सामग्री-
5 सूखी लालमिर्च
5 लहसुन की कलियां
2 बडे चममच सिरका
नमक स्वादानुसार
1 बडा चम्मच टोमैटो सौस।

बनाने की विधि-: मैदे में बेकिंग पाउडर डाल कर छानें व रोटी बनाने लायक आटा गूंध कर ढक दें। एक भगोने में इतना पानी उबालें जिसमें बंदगोभी भीग जाए, उबलते पानी में चुटकी भर नमम डालकर बंदगोभी डालें व आंच बंद करें। 5 मिनट बाद बंदगोभी छलनी में पलटें और थोडा ठंडा कर के दोनों हाथों से अच्छी तरह निचोडें ताकि पानी न रहे। न्यूट्रीला के चूरे को पानी में उबाल कर व छानकर इसमें मिलाएं। साथ ही पनीर भी मिला दें। अजीनोमोटो, नमक और कालीमिर्च पाउडर मिलाएं व अदरकलहसुन के पेस्ट को निचोडें ताकि पानी बिलकुल अलग हो जाए। सूखी पेस्ट को मिश्रण में मिला दें। बचे पानी को सब्जी बनाने के प्रयोग में लाएं। मैदे से छोटी-छोटी लोइयां ले कर बेलें, बीच में थोडा सा भरावन भर कर पोटली की तरह बंद करें और इन्हें इडली स्टेंड में या किसी भाप में पकने वाली बरतन में रख कर 7-8 मिनट पकाएं, सूखी लालमिर्चें, लहसुन को सिरके व नमक के साथ पीसें, इसमें टोमैटो सॉस मिलाएं व मोमोज के साथ सर्व करें।
Spicy momos recipe, How to make vegetables momos, how to make momos at home, recipe for Spicy momos, recipe in hindi

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0