आसमान में सपनों की उड़ान जानिए कैसे बनें एयर होस्टेस और पाएँ लाखों का सैलरी पैकेज
By: Team Aapkisaheli | Posted: 09 Aug, 2026
क्या आप भी नीले आसमान में उड़ने और दुनिया घूमने का सपना देखते हैं। अगर हाँ तो केबिन क्रू या एयर होस्टेस का करियर आपके लिए एक सबसे आकर्षक और रोमांचक विकल्प हो सकता है। अक्सर लोगों को लगता है कि एयर होस्टेस का काम केवल यात्रियों का स्वागत करना या खाना परोसना है लेकिन हकीकत में यह एक बेहद जिम्मेदार और सम्मानजनक पेशा है। विमान सुरक्षा मेडिकल इमरजेंसी और विपरीत परिस्थितियों में यात्रियों को सुरक्षित रखना इनकी मुख्य जिम्मेदारी होती है।
12वीं कक्षा पास करने के बाद ही आप इस रंगीन और ग्लैमरस दुनिया में कदम रख सकते हैं। एयरलाइंस आर्ट्स साइंस या कॉमर्स सभी स्ट्रीम्स के छात्रों को आवेदन करने का मौका देती हैं। इस करियर को आसान बनाने के लिए आप 12वीं के बाद एविएशन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट या केबिन क्रू का 6 महीने से 1 साल का डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। इन शॉर्ट टर्म कोर्स से इंटरव्यू पास करना और व्यावहारिक ज्ञान हासिल करना बेहद आसान हो जाता है। इसके अलावा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम यानी एनएसडीसी से मान्यता प्राप्त संस्थानों से ट्रेनिंग लेकर भी आप सीधे एयरलाइंस के वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
एयरलाइंस की चयन प्रक्रिया काफी पारदर्शी होती है। आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन के बाद ग्रुप डिस्कशन पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट होता है। चयनित उम्मीदवारों को एयरलाइंस खुद अपने ट्रेनिंग सेंटर में पूरी ट्रेनिंग देती है जिससे काम आसान हो जाता है।
इस करियर में सबसे बड़ा आकर्षण इसका सैलरी पैकेज और मिलने वाली सुविधाएँ हैं। घरेलू उड़ानों में एक शुरुआती एयर होस्टेस को प्रति माह 35 हजार से 50 हजार रुपये तक का वेतन आसानी से मिल जाता है। कुछ वर्षों के अनुभव और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में पदोन्नति के बाद यह सैलरी 1 लाख से 2 लाख रुपये प्रति माह तक पहुँच जाती है। सैलरी के अलावा मुफ्त हवाई यात्रा की सुविधा मुफ़्त मेडिकल बीमा सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था और शानदार एलाउंस भी मिलते हैं। यदि आप भी एक आकर्षक लाइफस्टाइल और बेहतरीन सैलरी चाहते हैं तो आज ही इस नई दिशा में कदम बढ़ाएं।
हेमलता शर्मा जयपुर
#क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे