1 of 1 parts

झटपट बनाएं विदाउट-बेक ओरियो चॉकलेट बॉल्स : बच्चों और बड़ों की पसंदीदा स्वीट डिश

By: Team Aapkisaheli | Posted: 09 July, 2026

झटपट बनाएं विदाउट-बेक ओरियो चॉकलेट बॉल्स : बच्चों और बड़ों की पसंदीदा स्वीट डिश
तैयारी का समय : 15 मिनट  बनाने का समय : 20 मिनट 
सर्विंग : 2 लोगों के लिए 
कैलोरी : 210 कैलोरी 

अक्सर त्योहारों, पार्टियों या बच्चों की छोटी-मोटी भूख के लिए हम बाजार की मिठाइयों पर निर्भर रहते हैं। लेकिन अगर घर पर ही सिर्फ 15-20 मिनट में कुछ ऐसा मिल जाए जो दिखने में आकर्षक और स्वाद में लाजवाब हो, तो बात ही क्या है! आज हम बनाने जा रहे हैं बिना बेक किए बेहद आसान और स्वादिष्ट "ओरियो चॉकलेट बॉल्स"। यह रेसिपी न केवल बनाने में सरल है, बल्कि इसके चॉकलेटी स्वाद के आगे बड़ी-बड़ी मिठाइयां भी फीकी लगेंगी। 

आवश्यक सामग्री : 
ओरियो बिस्किट: 3 पैकेट, चोको पाउडर : 2 छोटे चम्मच, मलाई (फ्रेश क्रीम): 2 बड़े चम्मच, दूध: 2-3 छोटे चम्मच, पिसी हुई चीनी: 2 छोटे चम्मच, शुद्ध देसी घी: 1 छोटा चम्मच, जेम्स (Gems): 1 पैकेट (सजावट के लिए), 

बनाने की विधि : सबसे पहले ओरियो बिस्किट के सभी पैकेट को खोल लें। अब एक चाकू की सहायता से बिस्किट के बीच में लगी सफेद या चॉकलेटी क्रीम को सावधानीपूर्वक निकालकर एक अलग कटोरी में रख लें। बिस्किट के खाली हिस्सों को दूसरी प्लेट में इकट्ठा करें। क्रीम रहित ओरियो बिस्किट को हाथों से थोड़ा तोड़ लें और फिर मिक्सी के जार में डालकर एकदम बारीक पीस लें। अब एक बड़े बर्तन या मिक्सिंग बाउल के ऊपर छलनी रखें। इसमें पिसा हुआ ओरियो बिस्किट का पाउडर, 2 छोटे चम्मच पिसी हुई चीनी और 2 छोटे चम्मच चोको पाउडर डालकर अच्छी तरह छान लें ताकि इसमें कोई गुठली न रहे। अब इस सूखे मिश्रण में 2 बड़े चम्मच ताजा मलाई डालें। इसके बाद आवश्यकतानुसार 2-3 छोटे चम्मच दूध धीरे-धीरे मिलाते हुए एक चिकना और सॉफ्ट डो (आटा) गूंथ लें। 

बिस्किट से जो क्रीम हमने अलग की थी, उसे हाथों से थोड़ा मसलकर छोटे-छोटे गोल आकार के गोले बना लें। अब तैयार किए गए ओरियो डो (Dough) में से थोड़ा सा हिस्सा लें और उसे पूरी या मठरी की तरह चपटा करें। इसके केंद्र में क्रीम का छोटा गोला रखें और चारों तरफ से बंद करते हुए इसे लड्डू या बॉल का आकार दें। अपने हाथों की हथेलियों पर थोड़ा सा घी लगाएं और तैयार चॉकलेट बॉल्स को दोनों हाथों के बीच घुमाते हुए एक समान और चमकदार बनाएं। अंत में, इन बॉल्स के ऊपर रंग-बिरंगी जेम्स चिपकाकर इन्हें आकर्षक तरीके से सजाएं। आपकी बेहद स्वादिष्ट "चॉकलेट बॉल्स" परोसने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
- श्वेता ईनाणी, फूड ब्लॉगर, उदयपुर

#लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत


Oreo Chocolate Balls Recipe, No Bake Chocolate Dessert, Quick Sweet Recipe, Kids Special Snack, Homemade Chocolate Truffles,

Mixed Bag

News

पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हर्ष मेहता को मिली कप्तानी
पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हर्ष मेहता को मिली कप्तानी

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0