1 of 5 parts

नवरात्र में रखें सेहत का खास ख्याल

By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 Sep, 2017

नवरात्र में रखें सेहत का खास ख्याल
नवरात्र में रखें सेहत का खास ख्याल
नवरात्रों में आपका हेल्दी रहने के लिए पौष्टिक आहार लेना बेहत जरूरी है, लेकिन जब बात हो व्रत में आहार की तब यह और भी जरूरी हो जाता है कि खान-पान का खास ध्यान रखा जाए। वैसे आमतौर पर तला-भुना खाया जाता है, लेकिन आपको नवरात्र व्रत के दौरान तले-भुने खाने से परहेज रखना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि तले भुने खाने से परहेज करने से क्या फायदा। नवरात्र व्रत में क्या खाएं, तैलीय भोजन के क्या नुकसान हैं और भी कई तरह के सवाल आपके जहन में उठेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं त्यौहारों यानी नवरात्र व्रत के दौरान आप जितना हल्का खाना खाएंगे आपके लिए उतना ही फायदा होगा। ना सिर्फ आप स्वस्थ रहेंगे बल्कि आपको नवरात्र के उपवास के दौरान कोई खास परेशानी भी नहीं होगी। तो आइए जानें और क्या कारण हैं जिससे नवरात्र व्रत के दौरान तले-भुने खाने से रखें परहेज। कुछ लोग नवरात्रों के व्रत इसीलिए करते हैं क्योंकि उन्हें नवरात्रों के व्रत में तला-भुना खाने को मिले जबकि कुछ लोग इसीलिए व्रत करते हैं क्योंकि वे हेल्दी रहना चाहते हैं और कुछ दिन तले-भुने भोजन से दूर रहना चाहते हैं।

कुछ लोग विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने यानी टॉक्सिन को शरीर से बाहर करने के लिए व्रत करते हैं तो कुछ लोग इसीलिए व्रत करते हैं क्योंकि वे वजन कम करना चाहते हैं।

#गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में


नवरात्र में रखें सेहत का खास ख्याल Next
Navratri festival avoid spicy foods, navratri fast, healthy foods, astha and bhakti, Navratri dance, Fitness Tips Hindi, Health & Fitness Tips, Exercise Tips in Hindi, Health Tips in Hindi

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0