1 of 1 parts

माइक्रोवेव खाडवी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 May, 2012

माइक्रोवेव खाडवी
सामग्री :-
खंडवी के लिए :-3/4 कप दही,
1 कप पानी,
1/2 कप बेसन
1/2 छोटा चम्मच हल्दी,
1 चुटकी हींग,
1 छोटा चम्मच, अदरक मिर्च पेस्ट, नमक स्वादानुसार ।
तडके के लिए :-2 छोटा चम्मच तेल, 1/2 छोटा चम्मच सरसों के दाने, 2 हरी मिर्च लंबी चीर के 8-10 करी पत्ते।
सजाने के लिए:- 1 बडा चम्मच ताजा नारिय कसा हुआ, 2बडे चम्मच हरा धनिया कटा हुआ।
विधि:-
खंडवी के लिए:-
1. सभी सामग्री को एउक गहरे माइकोवेव सुरक्षित बाउल में डालें और 80 प्रतिशत पावर पर 4-5 मिनट तक पकाएं । बीच-बीच में हिलाएं जब तक कि मिश्रण गाढा न हो जाए। फिर 3-4 मिनट तक 80प्रतिशत पावर तक पकाएं। बीच-बीच में हिलाएं जब तक कि मिश्रण गाढा न होजाएं।
2.अब मिश्रण को बाहर निकाल कर एक प्लास्टिक की शीट पर एक चपटी कटोरी की सहायता से फैलाएं। जब थोडा ठण्डा हो जाएं तो चौडी पटि्टयों में काटकर उसे मोड कर रोल करलें और डिश में डाले।
तडके के लिए :- सभी साम्रगी को एक छोटे माइक्रोवेब सुरक्षित बाउल में डाले और 100 प्रतिशत पावर पर 2 मिनट तक माइक्र ोवेब करें। फिर इस मिश्रण का खाडंवी पर फैला दें।
सजाने के लिए :- ऊपर से कसा हुआ नारियल और कटा हरा धनिया डालें और गर्मागर्म परोसें।

Mixed Bag

News

рд▓рд╛рд░рд╛ рджрддреНрддрд╛ рдиреЗ рдорд╣реЗрд╢ рднреВрдкрддрд┐ рд╕рдВрдЧ рдЕрдкрдиреЗ рд░рд┐рд╢реНрддреЗ рдХреЛ рдмрддрд╛рдпрд╛ рдЖрдЧ рдФрд░ рд╣рд╡рд╛ рдХрд╛ рдореЗрд▓
рд▓рд╛рд░рд╛ рджрддреНрддрд╛ рдиреЗ рдорд╣реЗрд╢ рднреВрдкрддрд┐ рд╕рдВрдЧ рдЕрдкрдиреЗ рд░рд┐рд╢реНрддреЗ рдХреЛ рдмрддрд╛рдпрд╛ рдЖрдЧ рдФрд░ рд╣рд╡рд╛ рдХрд╛ рдореЗрд▓

Ifairer