5 of 6 parts

अनचाहा गर्भ से बचने के उपाय

By: Team Aapkisaheli | Posted: 15 Feb, 2014

अनचाहा गर्भ से बचने के उपाय अनचाहा गर्भ से बचने के उपाय
अनचाहा गर्भ से बचने के उपाय
सर्जिकल गर्भपात अगर किसी वजह से गर्भ 9 सप्ताह से अधिक समय का हो गया है तो इस से छुटकारा पाने के लिए सर्जिकल गर्भपात सुरक्षित होगा। पहले 12 सप्ताह में सक्षन विधि डायलेटेशन एंड इवेक्यूएशन (डी.एंड.ई.) से गर्भपात सुरक्षित रूप से किया जा सकता है। यह एक छोटा सा ऑपरेशन होता है जिस में गर्भाशय ग्रीवा को सुन्न कर दिया जाता है। गर्भाशय के लिए गर्भाशय ग्रीवा को डायलेटर से चौ़डा किया जाता है और सक्शन केन्यूला लगा कर गर्भाशय में पल रहे गर्भ को सर्किग तकनीक से बाहर निकाला जाता है। जैसे ही टिशू निकाल दिए जाते हैं गर्भाशय पुन: संकुचित हो कर अपने सामान्य आकार का हो जाता है और बाकी बचे अंशो को भी बाहर धकेल देता है। अधिकतर महिलाओं को इस दौरान मासिकधर्म के दौरान होने वाले दर्द जैसी दर्द की लहर उठती है। ऎसा बहुत कम होता है कि दर्द की लहर न उठे। जैसे ही ट्यूब हटाई जाती है दर्द अपनेआप कम हो जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में 5 से 10 मिनट का समय लगता है। प्राकृतिक या मेडिकल गर्भपात के बाद भी जिन महिलाओं के गर्भ के कुछ अंश गर्भाशय में रह जाते हैं, उन की क्लीलिंग भी इसी तकनीक से की जाती है। कुछ घंटों के लिए मरीज को अस्पताल में रखा जाता है फिर घर भेज दिया जाता है। इस आपरेशन के बाद कुछ दिन तक एंटिबायोटिक और दर्द निवारक दवाएं लेना जरूरी होता है। इस तकनीक से गर्भपात में कुछ जटिलताएं हो सकती हैं लेकिन यह आशंका 2 प्रतिशत से भी कम होती है।
अनचाहा गर्भ से बचने के उपाय Previousअनचाहा गर्भ से बचने के उपाय Next
Measures to avoid unwanted pregnancy

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0