गाजर-मटर के सीजन में बनाएं चटपटा अचार, स्वाद ऐसा कि कभी नहीं भूलेंगे
By: Team Aapkisaheli | Posted: 09 Feb, 2026
सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताज़ी गाजर और हरी मटर भरपूर मिलने लगती है। इस मौसम में बने अचार का स्वाद अलग ही होता है। अगर आप रोज़ के खाने के साथ कुछ चटपटा और देसी स्वाद चाहते हैं, तो गाजर-मटर का अचार एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह अचार बनाने में आसान है, ज्यादा समय भी नहीं लगता और कई दिनों तक आराम से चल जाता है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
सामग्री* गाजर – 500 ग्राम
* हरी मटर – 250 ग्राम
* सरसों का तेल – 1 कप
* राई – 3 बड़े चम्मच
* सौंफ – 2 बड़े चम्मच
* मेथी दाना – 1 बड़ा चम्मच
* लाल मिर्च पाउडर – 2 बड़े चम्मच
* हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
* नमक – स्वाद अनुसार
* हींग – 1 चुटकी
* नींबू का रस या सिरका – 2 बड़े चम्मच
सबसे पहले गाजर और मटर को अच्छे से धो लें। गाजर को छीलकर लंबे और पतले टुकड़ों में काट लें। मटर को भी हल्के गुनगुने पानी में 5 मिनट उबाल लें, ताकि वह हल्की नरम हो जाए। इसके बाद दोनों को पूरी तरह सुखा लें।
अब एक कड़ाही में सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें। जब तेल से हल्का धुआं उठने लगे, तब गैस बंद कर दें और तेल को थोड़ा ठंडा होने दें। इससे तेल की कच्ची खुशबू खत्म हो जाएगी।
ठंडे हुए तेल में हींग, मेथी दाना, पिसी हुई राई और सौंफ डालें। अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। मसालों को तेल में अच्छी तरह घुलने दें।
इसके बाद इस मसाले वाले तेल में कटे हुए गाजर और उबली हुई मटर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मसाला हर टुकड़े पर बराबर लग जाए।
अब ऊपर से नींबू का रस या सिरका डालें और एक बार फिर अच्छे से मिक्स करें। अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भर लें।
जार को ढककर 2–3 दिन धूप में रखें और रोज़ एक बार साफ चम्मच से अचार चलाते रहें। कुछ ही दिनों में अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा।
#गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...