1 of 1 parts

जायकेदार जयपुरी पनीर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 25 Mar, 2014

जायकेदार जयपुरी पनीर
यूं तो हर जायका लजीज ही होता है, लेकिन ठेठ भारतीय खाना हो, तो जयपुरी पनीर से स्वाद कुछ और बढ जाता है। सामग्री-
250 ग्राम पनीर बडे टुकडों में कटा हुआ।

पेस्ट बनाने के लिए-
1/4-1/4 कप काजू के टुकडे,
दूध नारियल और दही
1 टेबलस्पून खसखस।
मसाला पेस्ट बनाने के लिए-
2-2 प्याज और टमाटर
1-1 टीस्पून लहसुन का पेस्ट
लाल मिर्च पाउडर
शक्कर
गरम मसाला पाउडर और जीरा पाउडर,
1/8 टीस्पून दालचीनी पाउडर,
आधा टीस्पून अदरक हरी मिर्च का पेस्ट।
अन्य सामग्री-
1 टेबलस्पून बटर
1/4 कप फ्रेश क्रीम
नमक स्वादानुसार।

बनाने की विधि
- पेस्ट की सारी सामग्री को मिलाकर 1-2 घंटे तक भिगोकर रखें। बाद में मिक्सर में पीस लें। फिर मसाला पेसट की सारी सामग्री को मिलाकर अलग पेस्ट बना लें। एक पैन में बटर पिघलाकर मसाला पेस्ट डालकर 2 मिनट तक भून लें। काजू-नारियल वाला पेस्ट, थोडी-सी फे्रश क्रीम और नमक मिलाए। पनीर के टुकडे मिलाकर धीरे-धीरे चलाएं। बची हुई फ्रेश क्रीम और हरे धनिया से सजाकर सर्व करें।
Jaipuri tasty cheese

Mixed Bag

News

ग्रामीण उद्यमों से डिजिटल खदानों तक नए सोपान से हिंदुस्तान जिंक में महिलाएं रच रही आज़ादी के कीर्तिमान
ग्रामीण उद्यमों से डिजिटल खदानों तक नए सोपान से हिंदुस्तान जिंक में महिलाएं रच रही आज़ादी के कीर्तिमान

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0