1 of 1 parts

सुबह के नाश्ते में ऐसे बनाएं ब्रेड स्लाइस इडली...

By: Team Aapkisaheli | Posted: 04 May, 2018

सुबह के नाश्ते में ऐसे बनाएं ब्रेड स्लाइस इडली...
सुबह के नाश्ते में इडली बहुत पसंद किया जाता है। इसमें प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आज हम आपको ब्रेड स्लाइस से तैयार इडली की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह खाने में स्वाद से भरपूर  और बनाने में भी काफी आसान है।
सामग्री
ब्रेड स्लाइस- 6
सूजी- 160 ग्राम
दही- 235 ग्राम
नमक- 1/2 टीस्पून
पानी- 170 मि.ली.
फ्रूट साल्ट- 1 टीस्पून
पानी- 2 टेबलस्पून

विधि

1. सबसे पहले 6 ब्रेड स्लाइस लेकर उसे किनारों से काट लें।
2. फिर इसे ब्लेंडर में ब्लेंड करके बाऊल में निकालें।
3. अब इसमें 160 ग्राम सूजी, 235 ग्राम दही, 1/2 टीस्पून नमक, 170 मि.ली. पानी डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं और 20 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
4. इसके बाद इसमें 1 टीस्पून फ्रूट साल्ट, 2 टेबलस्पून पानी डाल कर 2 मिनट ऐसे ही रख दें और फिर इसे अच्छी तरह मिलाएं।
5. इडली मोल्ड लेकर उस पर ब्रश के साथ तेल लगाएं और इसमें तैयार किया मिश्रण डालें।
6. फिर इसे उबलते हुए पानी वाले पैन में रख कर ढक दें।
7. इसे 15 मिनट तक स्टीम में पकाएं।
8. अब मोल्ड से इडली निकालेें।
9. ब्रेड इडली बन कर तैयार है। इसे कोकोनट चटनी और सांवर के साथ परोसें।

#सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!


instant bread idli

Mixed Bag

News

निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस सरकार के आरोपों का किया खंडन, बोली- कर्नाटक को केंद्र से मिला रिकॉर्ड फंड
निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस सरकार के आरोपों का किया खंडन, बोली- कर्नाटक को केंद्र से मिला रिकॉर्ड फंड

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0