1 of 7 parts

परमानेंट मेकअप से निखारे अपना सौंदर्य

By: Team Aapkisaheli | Posted: 01 Feb, 2014

परमानेंट मेकअप से निखारे अपना सौंदर्य
परमानेंट मेकअप से निखारे अपना सौंदर्य
दुल्हन की सजी-संवरी भौवें, काजल से भरे नैना और सुर्ख गुलाबी होंठों का जादुई असर पिया पर तो होता ही है, लेकिन सास, ननद और ननद की सखियां भी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकतीं। खूबसूरत दिखने में कमाल कुछ-कुछ मेकअप का भी है। लेकिन मेकअप रिमूव करने के बाद भी दुल्हन का चेहरा यों ही आकर्षक रहे, तो कितनी बढिया बात होगी। ऎसा हो सकता है। और इसके लिए परमानेंट मेकअप अच्छा उपाय है। स्थायी रूप से भौंवें बनवा ली जाएं, तो हर हफ्ते पार्लर जाने की झंझट खत्म हो जाएगा। सुबह-सुबह नहाने के बाद आंखों में काजल और होंठों पर लिपस्टिक लगाना भी कई बार झंझट भरा लगता है। परमानेंट मेकअप से इस तरह की सभी समस्याओं का हल हो सकता है। इस तरह के मेकप को आप कॉस्मेटिक टैटू भी मान सकती हैं। इसमें प्रयोग की जाने वाली खास तकनीक को विशेषज्ञों की भाषा में माइक्रो पिगमेंटशन, इंप्लांटेशन और डर्माग्राफिक कहा जाता है। कॉस्मेटिक इंप्लांटेशन तकनीक में पिगमेंट के छोटे-छोटे कणों को त्वचा की भीतर सतह में प्रत्यारोपित किया जाता है, ताकि नैन-नक्श बेहतर ढंग से उभर कर आएं। दुल्हन चाहे, तो परमानेंट मेकअप का लाभ उठा सकती हैं।
परमानेंट मेकअप से निखारे अपना सौंदर्य Next
Improve your Beauty with Permanent Makeup

Mixed Bag

News

दुनिया भर के मंचों की यादों को संजोने के लिए ऑल हार्ट्स टूर का लाइव एल्बम : श्रेया घोषाल
दुनिया भर के मंचों की यादों को संजोने के लिए ऑल हार्ट्स टूर का लाइव एल्बम : श्रेया घोषाल

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0