2 of 2 parts

बड़े हो या बच्चे सभी पसंद करेंगे बेबी कॉर्न मंचूरियन

By: Team Aapkisaheli | Posted: 26 May, 2017

बड़े हो या बच्चे सभी पसंद करेंगे बेबी कॉर्न मंचूरियन
बड़े हो या बच्चे सभी पसंद करेंगे बेबी कॉर्न मंचूरियन
फ्राइड बेबी कॉर्न बनाने की विधि - सबसे पहले बेबी कॉर्न को बीच से काट लें और अन्य सब्जियों को भी काट कर रख लें। एक मध्यम साइज की कटोरी में कॉर्नफ्लोर, मैदा, अदरक लहसुन पेस्ट, सोया सॉस और नमक मिक्स कर के 1/4 कप पानी मिला कर घोल बनाएं। यह घोल बिल्कुल भी पतला नहीं होना चाहिये और ना ही इसमें गांठे पड़नी चाहिये। अब इस घोल में बेबी कॉर्न को लपेटें। एक फ्राई पैन में तेल गरम करें और उसे मध्यम आंच पर आधा गरम कर लें। अब इसमें कोट किये हुए बेबी कॉर्न डालें और ग्रोल्डन क्रिस्प होने तक तल लें। फिर इन्हें पेपर पर निकाल लें।

बनाने की विधि
एक कढ़ाई में 1 चम्मच तेल गरम करें, उसमें अदरक लहसुन, हरी मिर्च और कटी प्याज डाल कर सौते करें। 1 मिनट के बाद इसमें कटी शिमला मिर्च डालें और 1 मिनट तक पकाएं। अब इसमें स्प्रिंग अनियन, रेड चिली सॉस, टमैटो सॉस और काली मिर्च पाउडर मिक्स करें। इसे मिक्स कर के 20-30 सेकेंड तक पकाएं। अब इसमें घुला हुआ कॉर्नफ्लोर डाल कर पकाएं। फिर इसमें फ्राई किये हुए कॉर्न पीस डालें और सभी सामग्रियों के साथ मिक्स करें। 2 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें। आपका बेबी कॉर्न मंचूरियन तैयार है, इसे फ्राई राइस या नूडल्स के साथ सर्व करें।

#जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां


बड़े हो या बच्चे सभी पसंद करेंगे बेबी कॉर्न मंचूरियनPrevious
how to make baby corn manchurian recipe at home, Starters, Vegetarian Food, Non Vegetarian Food, Desserts

Mixed Bag

News

शिल्पा शेट्टी की तारीफ करती नजर आईं निकिता रावल, बोलीं- वह बहुत डाउन-टू-अर्थ स्टार हैं
शिल्पा शेट्टी की तारीफ करती नजर आईं निकिता रावल, बोलीं- वह बहुत डाउन-टू-अर्थ स्टार हैं

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0