1 of 1 parts

क्या बाल झड़ने से बिगड़ गया है आपका लुक तो जानिए एक ऐसा तेल जो लाएगा चमत्कारिक बदलाव

By: Team Aapkisaheli | Posted: 03 Aug, 2026

क्या बाल झड़ने से बिगड़ गया है आपका लुक तो जानिए एक ऐसा तेल जो लाएगा चमत्कारिक बदलाव
​लंबे और घने बालों की चाहत भला किसे नहीं होती। आज के दौर में लाइफस्टाइल का बिगड़ना और मॉनसून की नमी बालों को बेजान बनाकर गिराने लगती है।ऐसे में लंबे बाल पाना एक अधूरे सपने जैसा लगने लगता है। ​अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो रोजमेरी ऑयल आपकी किस्मत बदल सकता है। वैज्ञानिकों की रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि रोजमेरी तेल बालों को बढ़ाने में वही असर दिखाता है जो बाल उगाने वाली महंगी दवाएं दिखाती हैं। ​यह जादुई तेल सिर की त्वचा में खून का बहाव तेज़ करता है जिससे बालों की जड़ों को पूरा पोषण मिलने लगता है। इसके साथ ही यह बालों को पतला करने वाले हार्मोन को भी रोकने में असरदार माना गया है।

​इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका भी जान लीजिए
​रोजमेरी ऑयल बहुत गाढ़ा होता है इसलिए इसे कभी भी सीधे सिर पर नहीं लगाना चाहिए। इसे हमेशा नारियल, बादाम या जोजोबा तेल में मिलाकर ही इस्तेमाल करना चाहिए। एक चम्मच तेल में सिर्फ चार से पाँच बूंद रोजमेरी तेल मिलाएं। ​इस तैयार मिश्रण को उंगलियों से सिर की जड़ों में लगाएं और पाँच से दस मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।इसे आधे घंटे के लिए लगा रहने दें या फिर रात भर के लिए छोड़ दें।

​इन बातों का रखें खास ध्यान
​सुबह उठकर किसी हल्के शैम्पू से सिर धो लें. हफ्ते में दो से तीन बार ऐसा करने पर कुछ ही महीनों में कमाल का असर दिखने लगता है। ​हालांकि इसे लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट ज़रूर कर लें। गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चे इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
हेमलता शर्मा जयपुर

#ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स


Has hair loss ruined your look? Discover an oil that will bring about a miraculous transformation, hair loss, hair care

Mixed Bag

News

दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग
दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग

Ifairer