हरा भरा कबाब
By: Team Aapkisaheli | Posted: 02 July, 2026
कैलोरी -55
तैयारी का समय:- 10 मिनट
बनाने का समय:- 20 मिनट
सर्विंग:- 2 लोगों के लिए
हरा भरा कबाब के लिए सामग्री:- 1 कटोरी बेसन, 1 कटोरी पालक, 1 कटोरी हरी मेंथी, 1 कटोरी धनिया, 1 कटोरी उबले मटर, 1 कटा हुआ प्याज, 1 कटोरी उबले हरे चने, अदरक, लहसून का पेस्ट 1/2 छोटा चम्मच, चिली फ्लेक्स, 2 बडी हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, चाट मसाला , गरम मसाला, तेल तलने के लिए, थोडे मसाले धनिया, हल्दी पाउडर।
विधि :- सबसे पहले एक कढाई में बेसन को सेंक लेगें व बड़े बर्तन में लेगें चोपर में मेंथी पालक, प्याज, मटर, चने, हरी मिर्च में बारीक पीस लेगे व बर्तन में मिला देंगे, अब सारे मसाले डालेगे व दो छोटे चम्मच तेल भी डालेंगे व अच्छे से आटा लगा लेगें अब टिकियॉ का शेप देगें अब 10 मिनट के लिए फ्रीज में रख देगें व तेल में 5-7 मिनट के लिए तल लेंगे। कबाब को दही के साथ सर्व करें।
श्वेता ईनाणी, उदयपुर
फूड ब्लॉगर
#घरेलू उपाय से रखें पेट साफ