1 of 1 parts

ऑनलाइन कोडिंग कोर्स से कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेगी गूगल

By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 Jan, 2020

ऑनलाइन कोडिंग कोर्स से कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेगी गूगल
सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका में स्थित टेक गूगल ने नए गूगल आईटी ऑटोमेशन विद पायथन प्रोफेशनल सर्टिफिकेट को पेश किया है। यह एक प्रोग्राम है जिसे छह महीने के अंदर पायथन, गिट और आईटी ऑटोमेशन में नौकरी के लिए तैयार कौशल उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है। ग्रो विद गूगल की प्रोडक्ट लीड नताली वेन क्लिफ कोनले ने गुरुवार को अपने बयान में कहा, पायथन सबसे अधिक मांग की जाने वाली भाषा है और अमेरिका में 75,000 एंट्री-लेवल नौकरी सहित 530,000 से अधिक नौकरियों में पायथन में दक्षता की मांग की जाती है। इस नए सर्टिफिकेट के माध्यम से आप पायथन, गिट और आईटी ऑटोमेशन सिर्फ छह महीने में सीख सकते हैं।
इस प्रोग्राम में फाइनल प्रोजेक्ट भी शामिल है जहां प्रशिक्षु अपने नए कौशल के माध्यम से समस्या का समाधान कर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं, जैसे ऑटोमेशन का प्रयोग कर वेब सर्विस तैयार करना।

बीते साल अक्टूबर में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और व्हाइट हाउस की सलाहकार इवांका ट्रंप ने एक प्रोग्राम की घोषणा की थी, जिसके माध्यम से 250,000 अमेरिकी लोगों को प्रौद्योगिकी कौशल सिखाने की बात कही गई थी। (आईएएनएस)

#गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!


Google, introduces, online coding course, workers, गूगल

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer