1 of 1 parts

Faishon : सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट हाथों को रॉयल लुक देंगे ये 7 ट्रेंडी और लाइटवेट कंगन डिज़ाइन्स

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 Jun, 2026

Faishon : सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट हाथों को रॉयल लुक देंगे ये 7 ट्रेंडी और लाइटवेट कंगन डिज़ाइन्स
यदि आप भी काफी समय से सोने की ज्वेलरी खरीदने का मन बना रही थीं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है। सराफा बाजार में सोने की कीमतों में आई हालिया गिरावट ने महिलाओं को शॉपिंग का एक शानदार मौका दे दिया है। 

ज्वेलरी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शादियों और त्योहारों के इस सीज़न में पारंपरिक भारी-भरकम चूड़ियों के मुकाबले आजकल सिंगल-हैंड ब्रेसलेट और लाइटवेट कंगन का क्रेज काफी बढ़ गया है। ​ अगर आप कम बजट में खुद को एक क्लासी, मॉडर्न और एलिगेंट लुक देना चाहती हैं तो इस गिरावट का फायदा उठाकर अपने लिए ये 7 लेटेस्ट डिज़ाइन्स ट्राई कर सकती हैं;- 

एंटीक फ्लोरल ब्रेसलेट कम उम्र की युवतियों के लिए: 

वर्किंग वुमन और कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए यह डिज़ाइन पहली पसंद बना हुआ है। फ्लावर बेस पर बने ये ब्रेसलेट्स वेस्टर्न और एथनिक दोनों तरह के ऑउटफिट्स पर बेहद अट्रैक्टिव लगते हैं। 

बजट-फ्रेंडली क्लासी कंगन: 

सिर्फ 3-4 ग्राम में: सोने के बढ़ते दामों के बीच यह डिजाइन जेब पर भारी नहीं पड़ता। मात्र 3 से 4 ग्राम में बनकर तैयार होने वाली ये पतली चूड़ियां आपके हाथों को मिनिमलिस्टिक और बेहद सोबर लुक देती हैं। 

एवरग्रीन सिंपल कड़ा डेली वियर स्पेशल: 

वर्किंग लेडीज के लिए रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए यह सबसे बेस्ट है। इनकी बनावट इतनी स्मूथ और सिंपल होती है कि ये रोज़ के कामों के दौरान न तो गंदे होते हैं और न ही इनकी चमक फीकी पड़ती है। 

रॉयल मीनाकारी वर्क कंगन: 

यदि आपको थोड़ा पारंपरिक लुक पसंद है तो कंगन के सेंटर में रंग-बिरंगी मीनाकारी वाला कड़ा चुनें। यह आपके हाथों को एक राजपूती और रॉयल टच देता है। 

इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन कंगन: 

यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए है जो मॉडर्न और ट्रेडिशनल का मिक्स चाहती हैं। इसे आप जींस-टॉप से लेकर साड़ी तक हर ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। 

ज्योमेट्रिक शेप ब्रेसलेट: 

आजकल चौकोर हेक्सागोनल या वेव लहरदार शेप वाले सोने के कड़े काफी डिमांड में हैं। यह आपको भीड़ से बिल्कुल अलग और ट्रेंडी लुक देते हैं। 

डायमंड और नग स्टडेड कंगन 14-18 कैरेट: 
अगर आप डायमंड जैसा स्पार्कल चाहती हैं तो कम बजट में 14 या 18 कैरेट गोल्ड बेस के साथ नग वाले कंगन बनवा सकती हैं। ये पार्टी-वियर के लिए सबसे परफेक्ट और चमकदार ऑप्शन हैं। ​
-हेमलता शर्मा, जयपुर

#परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!


Gold Jewelry, Gold Prices, Bullion Market, Price Drop, Shopping Opportunity, Women Shopping, Jewelry Buying,

Mixed Bag

News

झारखंड की मुखर आदिवासी नेत्री निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत
झारखंड की मुखर आदिवासी नेत्री निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

Ifairer