2 of 2 parts

घर पर ऐसे बनाएं अपने मेहमानों के लिए स्पेशल चिकन हांगकांग.....

By: Team Aapkisaheli | Posted: 02 Feb, 2018

घर पर ऐसे बनाएं अपने मेहमानों के लिए स्पेशल चिकन हांगकांग.....
घर पर ऐसे बनाएं अपने मेहमानों के लिए स्पेशल चिकन हांगकांग.....
विधिः-
1. सबसे पहले बाऊल में 500 ग्राम बोनलेस चिकन, 1 अंडा, 1/2 टीस्पून काली मिर्च, 1 टेबलस्पून अरारोट डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं।

2. अब कढ़ाई में तेल गर्म करके चिकन को सुनहरी भूरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें और टिशू पेपर पर निकाल कर एक तरफ रख दें।

3. फिर पैन में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करके 1 टीस्पून लहसुन, 1 टीस्पून अदरक, 3 सूखी लाल मिर्च डालें और सुनहरे भूरे रंग का होने तक पकाएं।

4. इसके बाद इसमें 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पेस्ट मिक्स करके 80 ग्राम हरे प्याज डाल कर हल्के ब्राऊन होने तक भूनें।

5. अब इसमें 1 टेबलस्पून सोया सॉस, 1 टीस्पून सिरका मिलाने के बाद 1 टीस्पून नमक, 1 टीस्पून चीनी, 110 मि.ली. चिकन स्टॉक अच्छी तरह मिला कर उबाल लें।

6. फिर कटोरी में 1 टेबलस्पून अरारोट, 2 टेबलस्पून पानी मिक्स करके ग्रेवी में डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं।

7. अब इसमें फ्राई किया हुआ चिकन और 45 ग्राम हरा प्याज अच्छी तरह से मिलाएं।

8. चिकन हांगकांग बन कर तैयार है। अब गर्मा-गर्म इसे सर्व करें। 

#क्या सचमुच लगती है नजर !


घर पर ऐसे बनाएं अपने मेहमानों के लिए स्पेशल चिकन हांगकांग.....Previous
chicken hong kong,Non Vegetarian Food,Starters

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0