1 of 1 parts

सबसे कम समय में तैयार होने वाली कैशयुनट कोकोनट स्वीट, मेहमान भी चौंक जाएंगे

By: Team Aapkisaheli | Posted: 12 May, 2026

सबसे कम समय में तैयार होने वाली कैशयुनट कोकोनट स्वीट, मेहमान भी चौंक जाएंगे
तैयारी का समय:- 5 मिनट 
बनाने का समय :-15 मिनट 

सर्विंग :-5 से 6 लोगों के लिए 

जब जब घर में मेहमानों के आने का सिलसिला जारी हो और मीठा बनाने का समय कम, तब यह रेसिपी जादू जैसा काम करती है। सिर्फ 20 मिनट में तैयार, यह मिठाई इतनी स्वादिष्ट है कि कोई भी यह नहीं कहेगा कि यह इतनी जल्दी बनी है। चलिए, शुरू करते हैं। 

जरूरी सामग्री :- 
15 से 20 काजू , 1/2 कटोरी शक्कर, 2-3 ईलायची , 1 कटोरी नारियल का बूरादा, मिल्क पाउडर 1/4, छोटी कटोरी, 2-3 छोटे चम्मच दूध, बादाम 5-6 कटी हुई, गुलाब की पत्तियां। 

बनाने की विधि :- 
सबसे पहले काजू , ईलायची, व शक्कर को मिक्सर में चलाकर बारीक पाउडर बना लेगे उसे किसी बड़े बाउल में निकाल लेंगे फिर, नारियल के बूरादे को भी मिक्सर में लेगे बारीक पाउडर बनाएंगे व उसे भी बाउल में मिला लेंगे अब मिल्क पाउडर मिलाएंगे व 1 चम्मच छोटा दूध डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे, फिर,1 चम्मच और डालकर सबका मिक्सचर बना लेगे अब बटर पेपर पर रखकर बड़ी रोटी जैसा बनाएंगे थोड़ी मोटी रहने देंगे अब शार्प कटोरी से काट लेंगे अब सभी को भी ऐसे ही बनाएंगे, फिर इन्हें बादाम व गुलाब की पत्तियों से सजाएंगे, हमारी दीपावली के लिए स्वादिष्ट मिठाई तैयार है। 

काजू को पीसते समय ध्यान रखें कि मिक्सी ज्यादा गर्म न हो, वरना काजू अपना तेल छोड़ देगा और पाउडर की जगह पेस्ट बन जाएगा। दूध का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करें, क्योंकि थोड़ी सी भी मात्रा मिठाई को नरम बना सकती है। यदि आप इसे और भी रॉयल बनाना चाहते हैं, तो इसमें चांदी का वर्क भी लगा सकते हैं। 

लीजिए, आपकी स्वादिष्ट, रॉयल और बिना गैस जलाए बनने वाली काजू-कोकोनट डिलाइट मिठाई तैयार है। इसे मेहमानों को गर्व से खिलाएं। इस मिठाई को आप फ्रिज में रखकर 3-4 दिनों तक खा सकते हैं। 

- श्वेता ईनाणी, फूड ब्लागर उदयपुर

#ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...


Quick dessert recipes, 20-minute sweets, instant guest hospitality, easy homemade desserts, time-saving cooking hacks, effortless sweet treats, Special Desk,

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0