Career: 12th के बाद नोट छापने वाली 5 स्कैम्स-फ्री जॉब्स, डिग्री की कोई जरूरत नहीं सैलरी पैकेज देख उड़ जाएंगे होश
By: Team Aapkisaheli | Posted: 13 Jun, 2026
आज के दौर में सफलता का रास्ता सिर्फ इंजीनियरिंग या मेडिकल की थका देने वाली पढ़ाई से होकर नहीं गुजरता। अगर आप लंबी डिग्रियों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते और 12वीं के तुरंत बाद ही अपने पैरों पर खड़ा होना चाहते हैं तो बाजार में ऐसे कई शानदार मौके हैं जहाँ केवल आपके हुनर की कद्र है।
अगर आपके पास सही स्किल है तो आप बिना किसी कॉलेज डिग्री के भी हर महीने लाखों रुपये कमा सकते हैं। आइए नजर डालते हैं ऐसे ही 5 बेहतरीन और हटके करियर ऑप्शंस पर:
कमर्शियल पायलट:
अगर आपको आसमान की ऊंचाइयों को छूना पसंद है, तो 12वीं साइंस - फिजिक्स और मैथ्स के बाद आप सीधे इस फील्ड में एंट्री कर सकते हैं। इसके लिए किसी पारंपरिक ग्रेजुएशन डिग्री की जरूरत नहीं होती। किसी मान्यता प्राप्त फ्लाइंग क्लब से कमर्शियल पायलट लाइसेंस का कोर्स पूरा करें। शुरुआत में ही ₹1.5 लाख से ₹2.5 लाख प्रति महीना। जैसे-जैसे अनुभव बढ़ेगा सैलरी आसमान छूने लगेगी।
प्रोफेशनल डॉग ट्रेनर:
आजकल लोग अपने पालतू जानवरों को अपने बच्चों की तरह रखते हैं और उनकी आदतों को सुधारने के लिए प्रोफेशनल ट्रेनर्स की मदद लेते हैं। यह एक बेहद उभरता हुआ और तगड़ी कमाई वाला फील्ड है।
डॉग बिहेवियर और ट्रेनिंग से जुड़े शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कोर्सेज करके आप शुरुआत कर सकते हैं। एक बेसिक ट्रेनिंग सेशन के लिए लोग हजारों रुपये देते हैं। नाम होने के बाद आप आराम से ₹50000 से ₹1500000 महीना कमा सकते हैं।
सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट:
ग्लेमर शादियों के सीजन और सोशल मीडिया रील्स के इस दौर में लुक सबसे ज्यादा मायने रखता है। एक अच्छा मेकअप आर्टिस्ट किसी भी साधारण चेहरे को सेलिब्रिटी लुक दे सकता है। किसी नामी एकेडमी से कॉस्मेटोलॉजी या एडवांस मेकअप का कोर्स करें। शुरुआत भले ही ₹20-30 हजार से हो लेकिन ब्राइडल मेकअप और शूट्स के जरिए एक-एक दिन का चार्ज ₹50000 से ₹1 लाख तक हो जाता है।
वेब डेवलपर: डिजिटल क्रांति के इस युग में हर छोटे-बड़े बिजनेस को अपनी वेबसाइट की जरूरत है। अगर आपको कोडिंग और कंप्यूटर ऐप्स में थोड़ी भी दिलचस्पी है तो यह फील्ड आपके लिए सोने की खदान है।
ऑनलाइन या ऑफलाइन कोडिंग बूटकैंप्स के जरिए 6 महीने में फुल-स्टैक डेवलपमेंट सीखें। फ्रेशर्स भी सालाना ₹4 से ₹6 लाख से शुरुआत करते हैं। विदेशी क्लाइंट्स के साथ फ्रीलांसिंग करके लोग घर बैठे लाखों छाप रहे हैं।
रियल एस्टेट कंसलटेंट एजेंट:
जमीन और मकान का धंधा कभी मंदा नहीं होता। अगर आपकी बातचीत करने की कला बेहतरीन है और आप लोगों को आसानी से मना लेते हैं तो यह फील्ड आपको बहुत कम समय में अमीर बना सकती है।
मार्केट की समझ और प्रॉपर्टी डीलिंग के बेसिक्स सीखकर किसी बड़ी रियल एस्टेट कंपनी के साथ जुड़ें या खुद का काम शुरू करें।यहाँ कमाई की कोई सीमा नहीं है। सैलरी के अलावा हर बड़ी डील पर मिलने वाला 1% से 2% का कमीशन आपको रातों-रात लखपति बना सकता है।
यूआई यूएक्स डिजाइनर:
कोई भी मोबाइल ऐप या वेबसाइट हमें दिखने में कैसी लगती है और उसे इस्तेमाल करना कितना आसान है यह एक UI UX डिजाइनर तय करता है। टेक कंपनियों में इनकी भारी डिमांड है। ऐप्स और वेबसाइट्स का लेआउट और यूजर इंटरफेस डिजाइन करना।
योग्यता: डिजाइनिंग टूल्स की समझ और क्रिएटिविटी। फ्रेशर्स के लिए ₹4-6 लाख सालाना। स्किल्स बढ़ने पर पैकेज 12-15 लाख रुपये तक आसानी से पहुंच जाता है।
कंपनियां अब आपके हाथ में थमी डिग्री का कागज नहीं बल्कि आपके हाथों का हुनर देखती हैं। अगर आप ऊपर दिए गए किसी भी काम में खुद को माहिर कर लेते हैं तो पैसों की तंगी आपके जीवन से हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
#जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां