1 of 1 parts

Beauty Tips: चेहरे के दाग धब्बे हो जाएंगे गायब, इस्तेमाल करें फेस सिरम

By: Team Aapkisaheli | Posted: 11 May, 2024

Beauty Tips: चेहरे के दाग धब्बे हो जाएंगे गायब, इस्तेमाल करें फेस सिरम
गर्मियों के मौसम में चेहरे का ध्यान रखना बेहद जरूरी है क्योंकि इस मौसम में पसीना धूप धूल और मिट्टी की वजह से चेहरे को काफी नुकसान होता है। अगर आप सही तरीके से त्वचा का ध्यान नहीं रखते हैं तो यह डल पड़ने लग जाता है। महिलाएं स्किन केयर के लिए पार्लर में फिजूल खर्च करती हैं महंगे महंगे मेकअप प्रोडक्ट भी लाती हैं जबकि यह आपके चेहरे पर दाग धब्बों को और बढ़ा देते हैं। अपने चेहरे से किसी भी तरह का दाग धब्बा हटाने के लिए फेस सीरम का इस्तेमाल करें।

कैसे बनाएं फेस सिरम



फेस सीरम बनाना बहुत आसान है सबसे पहले आप एलोवेरा जेल, गुलाब जल, ग्लिसरीन, विटामिन ई के कैप्सूल ले लीजिए। अब एक कटोरी में एलोवेरा जेल ले लीजिए इसमें विटामिन ई का कैप्सूल और गुलाब जल अच्छी तरह से मिला लीजिए। इसके बाद थोड़ी सी ग्लिसरीन भी ऐड कर दीजिए अभी से एक कंटेनर में रख लीजिए और समय-समय पर इस्तेमाल करें।


कैसे करें इस्तेमाल


फेस सीरम को इस्तेमाल करने का बेहतर तरीका है कि आप इसे इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धो लीजिए। गंदे चेहरे पर इसका असर नहीं दिखता है इसके बाद सीरम से चेहरे पर अच्छी तरह से मसाज कीजिए।


हल्के हाथों से करें मसाज


सीरम से चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज कीजिए ताकि इसका असर सामने आए ऐसा करने से आपकी त्वचा अंदर से ग्लो करने लग जाती है।


हाइड्रेट रहेगी स्किन


सीरम का इस्तेमाल करने से हमारी त्वचा हाइड्रेट रहती है। त्वचा को अंदर से पोषण मिलता है इसके अलावा चेहरे की सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है जिसमें डार्क सर्कल्स सबसे बड़ी समस्या है। सीरम का इस्तेमाल करने से झुर्रियों की समस्या भी नहीं रहती।

#क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज


Beauty Tips,face ,serum

Mixed Bag

News

NIEPMD में 120 से अधिक कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर कनिमोझी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, दखल देने की मांग
NIEPMD में 120 से अधिक कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर कनिमोझी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, दखल देने की मांग

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0