1 of 1 parts

वेक्ड पालक पनीर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 10 Mar, 2012

वेक्ड पालक पनीर
सामग्री:
500 ग्राम पालक,
25 ग्राम पनीर (स्किम्ड(लो फैट)दुध से बना हुआ),
1 छोटा चम्मच मैदा।,
1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)।,
1 चम्मच दानचीनी पाउडर,
1 छोटा चम्मच तेल,
1 चुटकी जायफल,
150 मिली लीटर स्किम्ड दूध ,
2 छोटे अंडे , नमक स्वादानुसार।
विधि: पालक को बारीक काट कर इसकी प्यूरी बना लें। अब एक कटोरी में थोडे से दूध में मैदा मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बनालें। अब इस घोल में बाकी बचा दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स करें तथा उबाल आने तक गैस पर पकाएं। अंडों में से सफेद जर्दी व योक अलग करें। एक पैन में तेल गरम करें, फिर 2 मिनट के लिए कटा हुआ प्याज पकाएं तथा फिर इसमें पालक प्यूरी को मिला दे उबाल आने तक पकाएं। अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें फिर इसमें फेंटें हुए अंडे के योक तथा जायफल व दालचीनी का पाउडर मिला दें। अंडे की सफेद जर्दी को कठोर तथा फोल्ड होने लायक होने तक फेटें तथा ध्यानपूर्वक मिश्रण में डालें। अब स्वादानुसार नमक डालें तथा इस मिश्रण को गर्म करी हुई बेंकिग ट्रे में डाले। इस पर कसा हुआ पनीर डालें तथा ओवन में मध्यम तापमान (160 - 175 डिग्री सेल्सियस )पर 30 मिनट तक पकाएं।

Most Popular

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer