फैशन और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, इन 7 आउटफिट्स के साथ बनाएं अपना डेली ऑफिस लुक बेहद खास
By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 Sep, 2026
वर्किंग वूमेन के लिए हर सुबह सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आज ऑफिस क्या पहनकर जाएं। हर महिला चाहती है कि उसका ऑफिस लुक प्रोफेशनल होने के साथ स्टाइलिश और आरामदायक भी दिखे। थोड़ी सी समझदारी और सही कपड़ों के चुनाव से आप हर दिन एक नया और आत्मविश्वासी लुक पा सकती हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है बस आपके वॉर्डरोब में कुछ खास आउटफिट्स का होना बेहद जरूरी है।
अगर आपको सिंपल और सोबर स्टाइल पसंद है तो शर्ट और स्ट्रेट फिट ट्राउजर का कॉम्बिनेशन हमेशा सदाबहार रहता है। व्हाइट स्काई ब्लू या पेस्टल शेड की शर्ट के साथ नेवी या ब्लैक ट्राउजर पहनकर आप एक क्लासी लुक पा सकती हैं। इसके साथ एक सुंदर घड़ी और हल्की ज्वेलरी आपके लुक में चार चांद लगा देती है।
खास मीटिंग्स या प्रेजेंटेशन वाले दिनों में ब्लेजर और ट्राउजर का सेट आपको एक पावरफुल और कॉन्फिडेंट लुक देता है। न्यूट्रल शेड का ब्लेजर किसी भी टॉप या शर्ट के साथ आसानी से पेयर हो जाता है। अगर आप थोड़ा अलग और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो पेंसिल स्कर्ट के साथ फॉर्मल शर्ट ट्राई कर सकती हैं। यह स्टाइल आपको बहुत ही डिसेंट और प्रोफेशनल दिखाता है।
पूरे दिन आराम से काम करने के लिए वाइड लेग पैंट और फॉर्मल टॉप बेहतरीन विकल्प है। यह लुक आजकल बहुत ट्रेंड में है और आपको दिनभर कंफर्टेबल रखता है। इसके अलावा, जो महिलाएं वेस्टर्न ड्रेस पसंद करती हैं वे सिंपल मिडी ड्रेस चुन सकती हैं। एक सॉलिड कलर की मिडी ड्रेस पर हल्का ब्लेजर डालकर आप बेहद अट्रैक्टिव लग सकती हैं।
भारतीय पहनावा पसंद करने वाली महिलाओं के लिए कॉटन की सिंपल कुर्ती और स्ट्रेट पैंट सबसे स्मार्ट चॉइस है। यह लुक बहुत ही सोबर और ग्रेसफुल लगता है। इसके साथ ही ऑफिस के एसी या बदलते मौसम से बचने के लिए वॉर्डरोब में एक लाइट कार्डिगन या जैकेट जरूर रखें। जिसे आप किसी भी ड्रेस के साथ लेयर कर सकती हैं।
इन आसान और बेहतरीन आउटफिट आइडियाज को अपनाकर आप बिना किसी उलझन के हर दिन ऑफिस में सबसे अलग और स्टाइलिश नजर आ सकती हैं।
हेमलता शर्मा जयपुर
#बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में