डब्ल्यूडब्ल्यूई के सिंह बंधुओं ने की वरुण की सराहना

By: Team Aapkisaheli | Posted: 07 July, 2019

डब्ल्यूडब्ल्यूई के सिंह बंधुओं ने की वरुण की सराहना
ओटावा। डब्ल्यूडब्ल्यूई के मशहूर खिलाड़ी सिंह बंधुओं ने अभिनेता वरुण धवन की यह कहते हुए सराहना की है कि वह अपनी आने वाली फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की रिमेक में काफी अच्छा काम करने जा रहे हैं।

रिंग में सुनील सिंह और समीर सिंह के नाम से लडऩे वाले सिंह बंधुओं ने एक नकली पुरस्कार समारोह का आयोजन किया और उसमें वरुण को बॉलीवुड अवार्ड से नवाजा।

सिंह बंधुओं ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड प्रोजक्ट के सेट पर और डब्ल्यूडब्ल्यूई के बहुत बड़े फैन और खुद बॉलीवुड के सुपरस्टार वरुण का जोरदार स्वागत।’’

उनके पोस्ट को रिट्वीट कर वरुण ने उनका शुक्रिया अदा किया।

वरुण ने लिखा, ‘‘हाहाहा...आपका धन्यवाद। मैं इस सम्मान का मान रखने की कोशिश करूंगा।’’

(आईएएनएस)

पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...

गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!

सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0