‘कुछ अच्छी चीज’ पर काम कर रहा हूं : अदनान सामी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 24 Jun, 2019

‘कुछ अच्छी चीज’ पर काम कर रहा हूं : अदनान सामी
मुंबई। मशहूर गायक अदनान सामी रिकॉर्डिंग स्टूडियो लौट आए हैं और उन्होंने कहा कि वह ‘कुछ अच्छी चीज’ पर काम कर रहे हैं। ‘लिफ्ट करा दे’, ‘नूर ए खुदा’ और ‘भर दो झोली’ जैसे गीतों के लिए चर्चित गायक ने अपने ट्विटर हैंडल पर नए संगीत पर काम करने की जानकारी साझा की।

अदनान ने रविवार को एक पोस्ट में लिखा, ‘‘भारत के कुछ बेहतरीन संगीतकारों के साथ एक शानदार रिकॉर्डिंग सत्र समाप्त किया, जिन्हें मैं अपने संगीत परिवार के रूप में बताता आया हूं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘वे बस अविश्वसनीय हैं... कुछ अच्छा आ रहा है।’’

उन्होंने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में संगीतकारों के साथ तस्वीरें भी साझा कीं।

अदनान को आखिरी बार 2013 में अपनी स्वतंत्र एल्बम के साथ देखा गया था।

हाल ही में वह गाने के रियलिटी शो ‘द वॉइस’ में एक कोच के रूप में नजर आए थे।
(आईएएनएस)

सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे

क्या सचमुच लगती है नजर !


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0