महिला टी-20 विश्व कप : आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

By: Team Aapkisaheli | Posted: 24 Feb, 2020

महिला टी-20 विश्व कप : आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया
पर्थ। आस्ट्रेलिया ने सोमवार को वाका ग्राउंड पर खेले गए आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। इस लक्ष्य को आस्ट्रेलिया ने तीन गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया।

आस्ट्रेलिया की इस जीत में श्रीलंका की खराब फील्डिंग का भी योगदान रहा, जिन्होंने कई कैच छोड़े। इनमें से एक कैच राचेल हायनेस का था, जिन्होंने 67 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 60 रनों की पारी खेल टीम की जीत की कहानी लिखी। उनके अलावा कप्तान मेग लेनिंग ने नाबाद 41 रन बना टीम को जीत दिलाई। इन दोनों के अलावा आस्ट्रेलिया की कोई और बल्लेबाज दोहरी संख्या में नहीं पहुंच सकी।

लेनिंग के साथ एलिसा पैरी पांच रन बनाकर नाबाद रहीं।

आस्ट्रेलिया ने 10 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो दिए थे। यहां से हायनेस और लेनिंग ने 95 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। 105 के कुल स्कोर पर हायनेस आउट हो गईं। निकोलस कैरी भी पांच के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट लीं। लेनिग हालांकि खड़ी थीं और वह टीम को जीत दिलाकर ही लौटीं। लेनिंग ने 44 गेंदों पर चार चौकों की मदद से मैच जिताऊ पारी खेली।

इससे पहले, श्रीलंका ने कप्तान चामारी अट्टपट्ट के 50 रनों के दम पर एक अच्छा स्कोर खड़ा किया। अट्टापट्ट ने 38 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। उमेश थिमाशिनि ने 20, अनुष्का संजीवनी ने 25 रनों का योगदान दिया। (आईएएनएस)

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे

5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...

गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0