विद्या बालन की यह फिल्म अगले साल होगी रिलीज

By: Team Aapkisaheli | Posted: 13 Dec, 2019

विद्या बालन की यह फिल्म अगले साल होगी रिलीज
मुंबई। अभिनेत्री विद्या बालन ने गुरुवार को अपनी आगामी फिल्म शकुंतला देवी की रिलीज डेट की घोषणा एक अनोखे व मजेदार अंदाज में की। फिल्म की कहानी दिवंगत महान गणितज्ञ शकुंतला देवी पर आधारित है। विद्या इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के माध्यम से इसका ऐलान किया, जिसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज दिनांक से जुड़ी गणित की तमाम पहेलियां से दर्शकों का रूबरू कराया और कहा कि इन्हें सुलझाकर वे खुद से पता लगाए कि फिल्म किस दिन रिलीज हो रही है।

विद्या ने कहा, क्या हुआ? कैल्कुलेशन नहीं कर पा रहे? क्या लगा, शकुंतला देवी हूं, ऐसे ही बता दूंगी? चलो, एक बार और कोशिश करते हैं।

आखिरकार तमाम पहेलियों का जवाब यह निकला कि फिल्म अगले साल 8 मई को रिलीज हो रही है, तो विद्या ने अपनी आने वाली इस फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा मजेदार अंदाज में की। (आईएएनएस)

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!

काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय

5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0