गणतंत्र दिवस देश के लिए उत्सव मनाने का दिन है : शमा सिकंदर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 24 Jan, 2020

गणतंत्र दिवस देश के लिए उत्सव मनाने का दिन है : शमा सिकंदर
मुंबई। अभिनेत्री शमा सिकंदर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसे किसी भी कीमत पर बचानी होगी। शमा ने कहा, मैं समूचे देश को गणतंत्र दिवस की बधाई देना चाहूंगी। यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दर्शाने का दिन है कि भारत में एकता है। मैं सभी से अपील करना चाहूंगी कि वे इसमें भाग लें और ध्वजारोहण समारोह का हिस्सा बनें।

उन्होंने कहा, हर भारतीय को अपने गौरवशली अतीत के बारे में जानना चाहिए। हम युवा देश हैं और हमें महिलाओं को और सशक्त बनाना होगा।
 (आईएएनएस)

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे

पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0