रजनीकांत ने छोटे पर्दे पर रखा कदम

By: Team Aapkisaheli | Posted: 29 Jan, 2020

रजनीकांत ने छोटे पर्दे पर रखा कदम
बेंगलुरु। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने डिस्कवरी चैनल में प्रसारित होने वाले बियर ग्रिल्स के नए शो इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स के साथ टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। इस कार्यक्रम के माध्यम से पानी के संरक्षण के बारे में भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी। चैनल ने बुधवार को एक बयान में कहा कि अपने 43 साल लंबे फिल्मी करियर के बाद टेलीविजन में यह रजनीकांत का पहला काम है।

इनटू द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स की शूटिंग के बारे में रजनीकांत ने अपने एक बयान में कहा, मैं सिनेमा में चार दशक से अधिक समय के बाद आखिरकार टेलीविजन में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हुआ।

मंगलवार को सुपरस्टार ने कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में कार्यक्रम के लिए शूटिंग की।

(आईएएनएस)

5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...

अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0