स्वदेश लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं सिंधु

By: Team Aapkisaheli | Posted: 27 , 2019

स्वदेश लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं सिंधु
नई दिल्ली। बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने स्वदेश लौटने के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक  ट्विटर अकाउंट पर सिंधु के साथ मुलाकात की फोटो पोस्ट की है और फोटो के साथ लिखा है, ‘‘यह भारत के लिए गर्व की बात है। एक चैम्पियन ने गोल्ड जीता। पीवी सिंधु से मिलकर खुशी हुई। उन्हें बधाई और उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’

ओलम्पिक रजत पदक विजेता सिंधु ने रविवार को स्विट्जरलैंड के बासेल में हुई बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर चैम्पियनशिप में पहली बार स्वर्ण पदक जीता।

सिंधु टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। वह इससे पहले इस टूर्नामेंट में लगातार दो बार (2017 और 2018) फाइनल में हारी थीं। लेकिन, इस बार उन्होंने इस गतिरोध को तोड़ा और बैडमिंटन में पहली भारतीय विश्व चैम्पियन बन गईं।

इससे पहले सिंधु केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू से भी मिलीं। रिजिजू ने कहा कि सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है।

सिंधु मंगवार की सुबह भारत आईं। उन्होंने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बात भी की।

(आईएएनएस)

जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0