पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, हार का ठीकरा EVM पर फोड़ने की तैयारी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 24 Apr, 2019

पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, हार का ठीकरा EVM पर फोड़ने की तैयारी
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने   विपक्ष पर  बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि  हार ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की तैयारी चल रही है। यह बात प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के लोहरदगा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि  विपक्ष अपनी हार का ठीकरा EVM पर फोड़ने की शुरुआत इन्होने पहले से ही कर दी है। तीसरा चरण समाप्त होते होते इन लोगों ने अपनी तोप का मुंह मोड़ दिया है, अब तक जितनी गालियां वो मोदी को देते थे अब वो गालियां EVM को देने लगे हैं।  उन्हें तो दूसरे चरण में ही अदांजा आ गया था, फिर भी बात करने की हिम्मत कर रहे थे, कल के चुनाव के बाद उनके चेहरे लटक गए है। तीन चरण के मतदान के बाद, 300 सीटों पर वोट पड़ने के बाद अब विरोधियों के लिए खुले रूप से पराजय स्वीकार करने के सिवाय कोई चारा नहीं बचा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपकी इस ललकार ने दिल्ली की कुर्सी पर नजर गड़ाएं भ्रष्टाचारियों और महामिलावटियों में हड़कंप मचा दिया है। भाजपा-एनडीए सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या में बहुत कमी आई है। दिल्ली में आपने मजबूत सरकार बनाई, तभी आज नक्सलवाद-माओवाद पर हम इतना काबू पा सके हैं।

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में

गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0