PM मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को किया सलाम

By: Team Aapkisaheli | Posted: 08 Mar, 2021

PM मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को किया सलाम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) पर सोमवार को नारी शक्ति को सलाम किया है। उन्होंने महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम करने को सरकार के लिए सम्मान की बात बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारी शक्ति को सलाम। राष्ट्र की महिलाओं की अनेक उपलब्धियों पर भारत गर्व करता है। कई क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का अवसर मिलना हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राष्ट्रनिर्माण में महिलाओं की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण को लेकर प्रतिबद्ध है। (आईएएनएस)

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!

महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप

क्या सचमुच लगती है नजर !


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0