खेलो इंडिया बेहतरीन मंच : मनु भाकेर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 12 Dec, 2019

खेलो इंडिया बेहतरीन मंच : मनु भाकेर
नई दिल्ली । भारत की युवा महिला निशानेबाज मनु भाकेर ने खेलो इंडिया गेम्स की तारीफ करते हुए कहा है कि यह उन जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा को दिखाने का एकदम माकूल मंच है। खेलो इंडिया भारत के खेल मंत्रालय द्वारा लाई गई मुहिम है, जिसका मकसद देश में खेलों का माहौल तैयार करना है।

एक बयान में मनु ने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि खेलों इंडिया जैसा कोई टूर्नामेंट आएगा। हर कोई यह कहता था कि एक शख्स को अगर अच्छी जिंदगी बितानी है तो उसे अच्छे से पढ़ना होगा क्योंकि वह खेल में करियर नहीं बना सकता। मुझे लगता है कि खेलो इंडिया गेम्स युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का बेहतरीन मंच हैं। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री और खेल मंत्री का शुक्रिया अदा करती हूं।

मनु अगले साल जापान की राजधानी में होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इसकी तैयारियां शुरू करेंगी।

उन्होंने कहा, मैं ओलम्पिक-2020 के लिए उत्साहित हूं। मैं अपने कोच के साथ कुछ रणनीति के बारे में बात करूंगी और फिर उन पर काम करुं गी। अभी तो मैं सिर्फ अपना नियमित अभ्यास कर रही हूं। दिन में पांच-छह घंटे अभ्यास करती हूं। ओलम्पिक से पहले कई टूर्नामेंट हैं जिनसे हमें ओलम्पिक की तैयारी करने में मदद मिलेगी।  (आईएएनएस)

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0