गली बॉय देखकर रोंगटे खड़े हो गए : जॉन्टी रोड्स

By: Team Aapkisaheli | Posted: 19 Jan, 2020

गली बॉय देखकर रोंगटे खड़े हो गए : जॉन्टी रोड्स
मुंबई। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स ने आखिरकार रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म गली बॉय देख ही ली जिसने उन्हें हंसाया, रुलाया और जिसे देखकर उनके रोंगटे भी खड़े हो गए। रोड्स ने 17 जनवरी को ट्वीट कर कहा कि अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी से मिलने के बाद से वह फिल्म के गाने सुन रहे थे।

उन्होंने लिखा, पिछले साल एक समारोह में सिद्धांत चतुर्वेदी से मिलने के बाद से गली बॉय के गाने सुन रहा हूं। पिछली रात अमीराम से भारत आने के समय आखिरकार इस पूरी फिल्म को देखा। उपशीर्षकों (सबटाइटल) के लिए धन्यवाद। मैं हंसा, रोया और मेरे रोंगटे भी खड़े हो गए।

अपने इस ट्वीट के साथ जॉन्टी रोड्स ने फिल्म से जुड़े कलाकारों को टैग भी किया।

फिल्म में एमसी शेर का किरदार निभाने वाले सिद्धांत ने इसका जवाब देते हुए कहा, मैं पहले से ही रोमांचित हूं। भाग्यशाली हूं। (आईएएनएस)

गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0